Categories: धर्म

सावन में करें इस एक चीज का दान, दिल मांगी हर मुराद होती हैं पूरी! भोलेनाथ खुशियों से भर देंगे आपकी झोली

Sawan 2025 ke Daan :सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना है और इस महीने में किए जाने वाले शुभ कर्मों का अत्यंत फल मिलता है। माना जाता है कि इस दौरान आपकों अपनी क्षमता अनुसार दान करना चाहिए। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025 ke Daan : भगवान शिव के प्रिय सावन मास का आज पहला सोमवार है। वैसे तो शिवजी सिर्फ एक लौटा जल चढ़ाने से खुश हो जाते हैं। लेकिन श्रावण माह महात्म्य और शिव पुराण में सावन के अवसर पर कुछ विशिष्ट दान के बारे में बताया गया है। जिससे आपके जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। शिव पुराण में भी सावन में दान के बारे में बताया गया है। 

सलमान खान की बहन पर टूटा दुखों का पहाड़! जीजा की लापरवाही ने किया बुरा हाल, एक-साथ करानी पड़ी 2 सर्जरी

सावन में रखें मौन व्रत

सावन मास के अनुसार, इस दौरान नव्रत रखने का बड़ा महत्व है। विशेष तौर पर  भोजन के समय मौनव्रत रखना चाहिए। इस व्रत के अंत में आप व्रत के अंत में घंटा और पुस्तक का दान कर सकते हैं। इसके साथ ही आप  ब्राह्मणों को रोटक का दान भी कर सकते हैं। केला, नारियल, खजूर समेत अन्य ऋतु फल के दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सावन में अपनी किसी प्रिय वस्तु का त्याग करके आप भोलेनाथ को जल्ग प्रसन्न कर सकते हैं। 

Related Post

साउथ इंडस्ट्री पर टूटा दुखों का पहाड़! आखिरी स्टंट बना मौत का दरवाजा, फिल्म के सेट पर हुई मशहूर कलाकार की मौत

सावन मास में करें ये चीजें दान

सावन मास में क्षमता अनुसार ब्राह्मणों को भोज कराना चाहिए। साथ ही नागों का पूजन करना चाहिए। इसके अलावा आप तिल के लड्डुओं को भगवान पर चढ़ाने के बाद दान कर सकते हैं। सावन में खीर या तिल से गायत्री मंत्र, मूल मंत्र या शिव सहस्रनाम मंत्रों से घर में होम करना काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा सावन मास में यथासंभव दान पुण्य करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है। अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, तो चांदी का दीया बनाकर उसका दान करना चाहिए। 

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Sonam Kapoor 2nd Child: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारियां, फिर मां बनी एक्ट्रेस, बेटे को दिया जन्म

Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बन गई हैं. उन्होंने…

March 30, 2026

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: इन 5 राशियों की आज होगी मौज, खुलेगा किस्मत का ताला, जानें अपना हाल

Today's Horoscope 30 March 2026: आज हफ्ते का पहला दिन है. ऐसे में हर कोई…

March 30, 2026