Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: सावन में शिव भक्ति का असर, लेकिन क्या आप जानते हैं उनके 5 रूप?

Sawan 2025: शिव के पांच रूप होते हैं। आर्टिकल में शिव के इन सभी रूपों के बारे में जानते हैं।

Published by Preeti Rajput

Sawan 2025: सावन का महीना आते ही हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगती है। यह महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। कहा जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ अपने हर रूप में भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिव जी के 5 प्रमुख रूप हैं और हर रूप का एक खास मतलब है? आइए शिव के इन 5 रूपों के बारे में जानते हैं।

महादेव: सृष्टि के सबसे बड़े देवता

जब भी हम शिव का नाम लेते हैं, सबसे पहले महादेव का रूप याद आता है। यह रूप हमें सिखाता है कि सच्चा बल विनम्रता में होता है। सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाना, बिल्वपत्र अर्पित करना इसी रूप से जुड़ा होता है। माना जाता है कि इस रूप में शिव भक्तों के पापों का नाश करते हैं।

नटराज: तांडव करने वाला शिव

नटराज शिव का वह रूप है जो ब्रह्मांड के नृत्य का प्रतीक है। यह रूप बताता है कि जीवन में बदलाव जरूरी है। सावन में जब कांवड़िए डमरू बजाते हुए चलते हैं, तो वो भी नटराज रूप का संकेत होता है। इस रूप की पूजा करने से जीवन में तालमेल और ऊर्जा आती है।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: 25 जुलाई 2025 का राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें अपना लकी रंग और नंबर

अर्धनारीश्वर: शक्ति और शिव का मिलन

अर्धनारीश्वर वो रूप है जिसमें शिव और शक्ति एक साथ होते हैं। यह रूप दर्शाता है कि स्त्री और पुरुष एक-दूसरे के पूरक हैं। सावन में कई विवाहित महिलाएं शिव-पार्वती की पूजा करके अच्छे दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।

Related Post
भैरव: रक्षक और दंडाधिकारी

भैरव शिव का रौद्र रूप है, जो बुराई का नाश करता है। इस रूप की पूजा करने से नेगेटिविटी दूर होती है। सावन में कई जगहों पर काल भैरव की विशेष पूजा होती है, ताकि जीवन से डर और दुख मिट जाए।

Raksha Bandhan 2025: आ सकता भाइयों पर “खतरनाक संकट”! भद्रा काल में राखी बांधना है बेहद अशुभ, जानिए क्या है का बेहद शुभ महुर्त

पशुपतिनाथ: हर जीव के स्वामी

इस रूप में शिव सभी प्राणियों के मालिक होते हैं। यह हमें सिखाता है कि हमें सभी जीवों से प्रेम करना चाहिए। सावन में गाय, कुत्ते और पक्षियों को दाना-पानी देना भी शिव की कृपा पाने का तरीका है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: sawan 2025

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026