Categories: धर्म

आज से 7 दिनों तक पूरी होगी हर मन्नत! इन 4 राशियों की ‘चंदा मामा’ भर देंगे खुशियों से झोली, आती हुई विपत्ति, कंगाली, अकाल मृत्यु हर संकट जाएगा टल

Lucky Zodiac July: जुलाई 2025 का पहला सप्ताह तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। 30 जून से शुरू हो रहा यह सप्ताह गजकेसरी राजयोग के संयोग के साथ शुरू हो चुका है।

Published by

Lucky Zodiac July: जुलाई 2025 का पहला सप्ताह तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। 30 जून से शुरू हो रहा यह सप्ताह गजकेसरी राजयोग के संयोग के साथ शुरू हो चुका है। इस योग के कारण मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को करियर, निवेश, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में खास सफलता मिल सकती है। खास बात यह है कि इस दौरान गुरु ग्रह मिथुन राशि में स्थित हैं जबकि चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से ही गजकेसरी राजयोग बनता है, जो जीवन में समृद्धि और अवसर लेकर आता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धन प्राप्ति से शुरू होगा। निवेश से उन्हें मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। अगर कोई कानूनी मामला लटका हुआ है तो उसमें राहत मिलने के संकेत हैं। सप्ताह के अंत तक अचानक कहीं से अनपेक्षित धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा प्रेम संबंधों में भी सामंजस्य बना रहेगा और यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। परिवार में सुख-शांति और आपसी सहयोग बना रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, वे पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। करियर में सुधार और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही, किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।

Related Post

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और सामाजिक छवि में निखार आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। छात्र वर्ग पढ़ाई में एकाग्र रहेगा जबकि जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर भी मिलेगा। कुल मिलाकर, जुलाई का यह पहला सप्ताह तीन राशि वालों के लिए नए अवसर और सफलता लेकर आया है। गजकेसरी योग के प्रभाव से इनकी किस्मत में सकारात्मक बदलाव दिख सकता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026