Categories: धर्म

शाम के 48 मिनट क्यों नहीं करना चाहिए भोजन? प्रेमानंद महाराज ने बताए इसके बड़े लाभ, बदल जाएगा जीवन

Premanand Maharaj Latest News: हमारे ऋषियों ने कुछ खास समयों को न केवल धार्मिक, बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी अत्यंत विशेष माना है. इन्हीं में से एक समय है संध्या के 48 मिनट, जिसकी प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही खूबसूरती से व्याख्या की है.

Published by Heena Khan

Premanand Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के दिए हुए संदेश और उनके प्रवचन हर कोई सुनता है, उनके हर एक प्रवचन में एक ऐसी बात होती है जो हर कोई जानना चाहता है. उनके अनुयायी लगातार उनके प्रवचन सुनते हैं और उनसे जुड़ने का प्रयास करते हैं. आपने “सूर्यास्त के समय भोजन नहीं करना चाहिए” कहावत तो सुनी ही होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों कहा जाता है? हमारे ऋषियों ने कुछ खास समयों को न केवल धार्मिक, बल्कि वैज्ञानिक कारणों से भी अत्यंत विशेष माना है. इन्हीं में से एक समय है संध्या के 48 मिनट, जिसकी प्रेमानंद महाराज ने बहुत ही खूबसूरती से व्याख्या की है. वहीं एक भक्त ने महाराज जी से पूछा, “महाराज जी, आप कहते हैं कि संध्या के समय भोजन नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा क्यों है? इस प्रश्न का महाराज जी का उत्तर न केवल अध्यात्म से जुड़ा है, बल्कि हमारे तन और मन के संतुलन से भी जुड़ा है.

क्या कहते हैं महाराज?

इसे लेकर महाराज जी कहते हैं कि संध्या का समय केवल पूजा-पाठ के लिए ही नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि का भी समय होता है. इस दौरान तन, मन और आत्मा को शांत करने का अवसर प्रदान होता है. उन्होंने कहा कि अगर इस समय का सदुपयोग किया जाए, तो जीवन में शांति और सकारात्मकता स्वतः ही बढ़ जाती है. आइए जानें संध्या के इन 48 मिनटों के पीछे का रहस्य और इन्हें सही तरीके से कैसे जीया जाए.

Related Post

क्या है संध्या का महत्व ?

इस 48 मिनटों को लेकर प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जैसे ही सूर्य अस्त होने लगता है, पृथ्वी पर ऊर्जा का परिवर्तन होता है. दिन की तीव्र ऊर्जा धीरे-धीरे शांत हो जाती है और रात्रि की स्थिर ऊर्जा प्रवेश करती है. इस समय शरीर का पाचन तंत्र भी हल्का हो जाता है. इसलिए, यदि हम इस समय भोजन करते हैं, तो भोजन ठीक से पच नहीं पाता और आलस्य या बेचैनी बढ़ सकती है. इसीलिए हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते आए हैं, “सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए, बल्कि भक्ति में लीन रहना चाहिए.

बाप रे! इतनी बड़ी दावत, कांग्रेस MLA के बेटे की शादी में 90 हजार लोगों का खाना; इंग्लैंड की मलिका को बना रहे हैं ‘बहुरिया’

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026