Categories: धर्म

Sakat Chauth Vrat 2026 Kab: 5 या 6 जनवरी किस दिन रखा जाएगा सकट चौथ का व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Sakat Chauth Vrat 2026: नए साल 2026 में सकट चौथ का व्रत कब रखा जाएगा, जानें सही डेट 5 या 6 जनवरी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस व्रत का महत्व.

Published by Tavishi Kalra

Sakat Chauth Vrat 2026: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का अपना अलग और विशेष महत्व है. सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश के लिए रखा जाता है. इश दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है. हर माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है और भक्त हर कृष्ण पक्ष चतुर्थी पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखते हैं.

माघ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को भी सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है. सकट चौथ का पर्व सदतकट माता को समर्पित है और इस दिन माताएं अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं. सकट चौथ की कथा सकट देवी की कृपालु प्रवृत्ति का वर्णन करती है.

सकट चौथ के व्रत को तिल-कुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी और माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन संतान की खुशहाली के लिए व्रत किया जाता है. साथ ही इस व्रत को करने से जीवन में और कार्यों में सफलता मिलती है. इस दिन गणेश जी की पूजा का महत्व है.

Related Post

सकट चौथ व्रत 2026 तिथि (Sakat Chauth 2026 Tithi)

  • इस दिन चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 जनवरी, 2026 को सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर होगी.
  • चतुर्थी तिथि का अंत 7 जनवरी बुधवार को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगी.
  • साल 2026 में सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी, 2026 को रखा जाएगा.
  • इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 54 मिनट रहेगा.

सकट चौथ व्रत 2026 पूजा-विधि (Sakat Chauth Puja Vidhi)

  • सकट चौथ व्रत के दिन सुबह उठकर व्रत का संकल्प लें.
  • इस दिन स्नान के बाद साफ व्रत धारण करें.
  • मंदिर में चौकी पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें.
  • गणेश जी की विधिवत पूजा करें.
  • गणेश जी के मंत्रों का जाप करें
  • सकट चौथ की कथा भी जरूर पढ़ें.
  • इस दिन गणेश जी को तिल से बने लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है.
  • गणेश चालीसा भी जरूर पढ़ें.
  • रात में चंद्र देव की पूजा करें. चंद्र देव की पूजा के बाद आप जल और फलाहारी भोजन ग्रहण कर सकते हैं.

Shubh Muhurat For Starting New Business In 2026: साल 2026 में शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस को जान लें साल के शुभ मुहूर्त और डेट्स

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

Intermittent Fasting: क्या फास्टिंग से दिमाग कमजोर होता है? जानिए विज्ञान क्या कहता है

Intermittent Fasting: आंतरायिक उपवास को लेकर अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इससे मस्तिष्क…

February 18, 2026

Rajya Sabha Elections 2026: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों का चुनाव शेड्यूल जारी, इस तारीख को होगा मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 खाली हो रही सीटों के लिए राज्यसभा…

February 18, 2026