Today iftar time | Iftar Time Today | Ramadan 2026 Iftar timing | Aaj Roza kitne baje khulega: रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए काफी जरूरी और बरकत वाला महीना होता है . बता दें कि इस महीने को रहमत, मग़फ़िरत और जहन्नम से निजात का महीना माना जाता है. कहा जाता है कि रोज़ा रखने वालों को इस महीने उनके गुनाहों से माफी मिल जाती है और उनकी हर दुआ कुबूल होती है. खास बात ये है कि इफ़्तार के समय कबूल होती हैं. इसलिए, रोज़ा खोलते समय अल्लाह का शुक्रिया अदा करें और अपने, अपने परिवार और पूरी उम्मत के लिए दुआ करें. यहाँ आप आज के पहले रोज़े के लिए इफ़्तार का समय जान सकते हैं. आप इफ़्तार की नमाज़, रोज़े की नीयत और उससे जुड़े ज़रूरी नियमों के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं.
आज का रोज़ा कितने बजे खुलेगा?
दिल्ली 6:16 PM
नोएडा 6:16 PM
लखनऊ 6:03 PM
पटना 5:46 PM
हैदराबाद 6:21 PM
मुंबई 6:52 PM
जयपुर 6:23 PM
पुणे 6:37 PM
बेंगलुरू 6:28 PM
इंदौर 6:27 PM
रोज़ा खोलने का तरीका
सूरज डूबते ही, यानी मगरिब की अज़ान होते ही रोज़ा खोलना सुन्नत है, और ऐसा समय पर करना ज़रूरी है. सुन्नत के हिसाब से, खजूर या सादे पानी से रोज़ा खोलना सबसे अच्छा माना जाता है. बिस्मिल्लाह पढ़ें, और रोज़ा खोलते समय यह दुआ पढ़ें: “अल्लाहुम्मा इन्नी लका सुम्तु, वा बिका अमंतु, वा अलैका तवक्कलतु, वा अला रिज़्क़िका इफ़्तारतु.” रोज़ा खोलने की नीयत इफ़्तार के समय करनी चाहिए. फिर सिर्फ़ हल्का खाना, जैसे फल या शरबत खाना चाहिए. इफ़्तार के तुरंत बाद या थोड़ी देर बाद मग़रिब की नमाज़ पढ़नी चाहिए.

