Home > धर्म > What is Raj Panchak: क्या होता है ‘राज पंचक’, जानें तिथी, समय और प्रभाव

What is Raj Panchak: क्या होता है ‘राज पंचक’, जानें तिथी, समय और प्रभाव

What is Raj Panchak: इस साल 'राज पंचक' कब पड़ रहा है और ये क्या होता है. आइए जानते हैं तिथी और समय से लेकर सब कुछ-

By: sanskritij jaipuria | Published: April 2, 2026 1:35:56 PM IST



What is Raj Panchak: पंचांग के अनुसार ‘पंचक’ एक विशेष समय होता है, जो तब बनता है जब चंद्रमा कुंभ राशि और मीन राशि में गोचर करता है. आमतौर पर लोग पंचक का नाम सुनते ही डर जाते हैं और इसे अशुभ मान लेते हैं, लेकिन सच ये है कि हर पंचक खराब नहीं होता. 

अप्रैल 2026 में जो पंचक पड़ रहा है, वो ‘राज पंचक’ है. ज्योतिष में इसे शुभ और लाभ देने वाला माना जाता है. इस दौरान किए गए कई कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

 राज पंचक 2026: तिथि और समय

पंचांग गणना के अनुसार:

 पंचक प्रारंभ: 16 अप्रैल 2026, सोमवार, शाम 06:14 बजे
 पंचक समाप्त: 21 अप्रैल 2026, शनिवार, दोपहर 02:27 बजे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब पंचक की शुरुआत सोमवार से होती है, तो उसे ‘राज पंचक’ कहा जाता है.

राज पंचक क्या होता है?

शास्त्रों में पंचक के पांच प्रकार बताए गए हैं- रोग पंचक, अग्नि पंचक, मृत्यु पंचक, चोर पंचक और राज पंचक. इनमें से जो पंचक सोमवार को शुरू होता है, उसे राज पंचक कहते हैं.

‘राज’ का मतलब होता है सुख, समृद्धि और वैभव. इसलिए ये पंचक बाकी पंचकों की तरह डरावना नहीं होता, बल्कि शुभ फल देने वाला माना जाता है. इस समय किए गए कामों में सफलता और लाभ मिलने की संभावना अधिक रहती है.

 राज पंचक का प्रभाव

सरकारी और संपत्ति से जुड़े काम- राज पंचक को सरकारी काम, जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के लिए अच्छा समय माना जाता है. इस दौरान किया गया निवेश आगे चलकर फायदा दे सकता है.

करियर और व्यापार में उन्नति- ये समय नौकरी और बिजनेस दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है. नए काम की शुरुआत, प्रोजेक्ट प्लानिंग या निवेश करने के लिए ये अच्छा मौका हो सकता है.

धार्मिक और शुभ कार्य- जहां सामान्य पंचक में कुछ कामों की मनाही होती है, वहीं राज पंचक में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करने से मानसिक शांति और सम्मान मिलता है.

Advertisement