Categories: धर्म

पहले हम जाएंगे…Premanand Ji महाराज ने फिर की मृत्यु पर ऐसी बात, सुनकर छलक जाएंगे भक्तों के आंसू

Premanand Ji Video: प्रेमानंद जी महाराज का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संत कहते दिखाई दे रहे हैं कि पहले हम जाएंगे. वृंदावन के संत की यह बात सुनकर उनके भक्तों के आंसू छलक सकते हैं.

Published by Prachi Tandon

Premanand Ji Maharaj Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज के उपदेश और वचनों को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. हर दिन उनके दर्शन के लिए हजारों भक्त बेताब रहते हैं और जो वृंदावन प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए नहीं जा पाते हैं वह संत की सोशल मीडिया पर वीडियोज देखकर ही खुद को खुशनसीब समझ लेते हैं. यही वजह है कि प्रेमानंद जी की हर दिन सोशल मीडिया पर नई और पुरानी वीडियोज वायरल होती रहती हैं. हाल में भी प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji) के आश्रम की एक वीडियो सामने आई है जिसमें संत गिरते स्वास्थ्य के बीच ऐसी बात कहते दिखाई दे रहे हैं जो उनके भक्तों के आंसू छलका सकती है. 

प्रेमानंद जी की बात सुनकर छलक जाएंगे आंसू

प्रेमानंद जी (Premanand Ji Video) का यूट्यूब पर एक वीडियो देखने को मिला है, जिसमें वृंदावन के श्री हित केली कुंज आश्रम में महाराज जी की कृपापात्र कही जाने वाली कमल बहन जी मुलाकात के लिए पहुंची थीं. कमल बहन जी से मिलने के बाद प्रेमानंद जी महाराज चिंता जताते हुए कहते हैं, आपका शरीर बहुत कृष (कमजोर) हो रहा है. इसपर बहन जी कहती हैं, अब वो (ईश्वर) बुला रहे हैं.  

कमल बहन जी की बात सुनकर प्रेमानंद जी (Premanand Ji Health) मुस्कुराते हैं और कहते हैं, पहले हम जाएंगे और व्यवस्था करेंगे, फिर आप आना. इतना ही नहीं, प्रेमानंज जी महाराज आगे कहते हैं, श्री जी (राधा रानी) और उनकी सखियों के साथ व्यवस्था करेंगे…इसके बाद कमल बहन जी ने बरसाना की राधा रानी का लहंगा प्रेमामंद जी महाराज को भेंट किया. 

Related Post

ये भी पढ़ें: क्या आपको पता है प्रेमानंद जी महाराज का असली नाम? संत की कहानी है दिलचस्प

कौन हैं कमल बहन जी?

आध्यात्मिक जगत में कमल बहन जी को अत्यंत पूजनीय माना जाता है. वह राधा बाबा और भाई जी महाराज की करीबी सत्संगियों में शामिल हैं. वह पूज्य भाई जी यानी श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार महाराज की प्रमुख शिष्या और कृपापात्र रही हैं. जिन लोगों को जानकारी नहीं है कि भाई जी महाराज कौन हैं, उन्हें बता दें कि भाई जी महाराज ने गीता प्रेस, गोरखपुर की स्थापना की थी. साथ ही वह कल्याण पत्रिका के संपादक भी थे. 

ये भी पढ़ें: जलाकर या दफनाकर? Premanand Ji महाराज ने अपने अंतिम संस्कार पर की ऐसी बात

Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026