Categories: धर्म

Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत आज, जानें कैसे रखें व्रत और इसका महत्व

Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व बताया गया है. इस व्रत को करने से भगवान शिव के साथ माता-पार्वती की भी कृपा प्राप्त होती है. जानते हैं मार्गशीर्ष माह में किस दिन पड़ रहा है प्रदोष व्रत.

Published by Tavishi Kalra

Pradosh Vrat 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है. हर माह में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है. पहला कृष्ण पक्ष और दूसका शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. सोमवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने के कारण इस व्रत को सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है.

मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोम प्रदोष व्रत किया जाएगा. इस दिन प्रदोष काल में पूजा-अर्चना करना का विशेष महत्व होता है. इस दिन उस काल में पूजा-अर्चना की जाती है जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल साथ-साथ होते हैं, इस समय को भगवान शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ माना गया है.

मार्गशीष माह देवताओं को अति प्रिय है. इस माह में सोमवार के दिन प्रदोष व्रत का पड़ना अत्यंत फलदायी माना गया है. इस दिन भगवान शिव और माता-पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दिन किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान की पूजा-अर्चना यहां पढ़ें.

Related Post

प्रदोष व्रत 2025 तिथि (Pradosh Vrat 2025 Tithi)

  • त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 17 नवंबर, 2025 को सुबह 04:47 मिनट पर होगी.
  • वहीं त्रयोदशी तिथि समाप्त 18नवंबर, 2025 को 07:12 मिनट पर होगी.
  • इस दिन का प्रदोष काल का समय शाम 05 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 07 मिनट तक रहेगा.
  • जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 40 मिनट की रहेगी.

प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से फल की प्राप्ति होती है. इस दौरान जलाभिषेक, भगवान शिव की पूजा और प्रदोष काल की कथा अवश्य करनी चाहिए. इस व्रत को करने से सुखी जीवन और आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है.

प्रदोष व्रत पूजन विधि (Pradosh Vrat Pujan Vidhi)

  • प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा करें.
  • भगवान का पंचामृत से अभिषेक करें.
  • शिव जी को उनके प्रिय बेल पत्र, धतूरा. चंदन, अक्षत और फूल अर्पित करें.
  • शिव चालीसा और महामृत्युंजय का जाप करें.
  • आरती करें.
  • इसके बाद व्रत का पारण करें.

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Tavishi Kalra

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026