Categories: धर्म

Pradosh Vrat 2025: आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत 18 या 19 सितंबर को, इन उपायों से दूर होंगी परेशानियां

Pradosh Vrat 2025: अश्विन मास का पहला शुक्र प्रदोष व्रत 19 सितंबर को पड़ेगा, आइए जानतें हैं शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि .

Pradosh Vrat 2025: हर महीने त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो भगवान शिव को प्रिय है. मान्यता है कि इस दिन उपवास कर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.अश्विन मास की शुरुआत हो चुकी है और इस माह का प्रदोष व्रत विशेष महत्व रखता है. इस बार प्रदोष व्रत के साथ मासिक शिवरात्रि भी है, जो इसे और भी शुभ बना रहा है.

शुक्र प्रदोष व्रत

अश्विन मास का पहला प्रदोष व्रत शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को रखा जाएगा. यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन उपवास रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि से पूजा-अर्चना करने से शीघ्र ही इच्छित फल की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव नंदी के साथ पृथ्वी पर वास करते हैं .

यह भी पढ़े:

Related Post

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा

Surya Grahan 2025: कब लगेगा सूतक काल और क्या भारत में इसका प्रभाव देखा जाएगा? पूरी जानकारी यहां

कब से हो रही त्रयोदशी तिथि की शुरुआत?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ऋषिकेश पंचांग के मुताबिक त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 सितंबर की रात 11 बजकर 24 मिनट से होगा और इसका समापन 19 सितंबर की रात 12 बजकर 05 मिनट पर होगा. चूंकि उदया तिथि और प्रदोष काल 19 सितंबर को पड़ रहा है, इसलिए प्रदोष व्रत का पालन भी इसी दिन किया जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अश्विन माह के इस शुक्र प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का सबसे शुभ समय प्रदोष काल रहेगा. इस दिन पूजा का मुहूर्त 19 सितंबर को शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. इसी समय भगवान शिव-शक्ति की विधिवत पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

Disclaimer :प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026