Categories: धर्म

इन तारीखों को जन्मे लड़के बहनों के होते है दुलारे ,दिल से निभाते हैं भाई का रिश्ता, हर मुसीबत में देते है अपने बहन का साथ

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लड़कों को अपनी बहनों का भरपूर प्यार मिलता है। ये लड़के अपनी बहनों का साथ कभी नहीं छोड़ते और ये भाई-बहन हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।

Published by

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास तारीखों में जन्मे लड़कों को अपनी बहनों का भरपूर प्यार मिलता है। ये लड़के अपनी बहनों का साथ कभी नहीं छोड़ते और ये भाई-बहन हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।
 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, वे न केवल भाग्य के मामले में, बल्कि रिश्तों के मामले में भी बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये लोग प्यार भरे रिश्तों से घिरे रहते हैं। बदले में, ये लोग भी उन्हें उतना ही प्यार और सम्मान देते हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है।

बहनों की आँखों के तारे होते हैं

मूलांक 1 वाले लड़कों को अपनी बहनों का भरपूर प्यार मिलता है और उनकी बहनें उन्हें पलकों पर बिठाकर रखती हैं। बहनें उनकी हर इच्छा उनके माँगने से पहले ही पूरी कर देती हैं। जहाँ मूलांक 1 वाले लोग बहनों के मामले में भाग्यशाली होते हैं, वहीं उनकी बहनें भी बहुत भाग्यशाली होती हैं। क्योंकि ये लड़के अपनी बहनों का बहुत ख्याल रखते हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive :रक्षाबंधन 2025: कब है राखी, क्या है सही समय और कौन से मंत्र बोलें? जानिए सब कुछ यहां

भाई की बातों का करती हैं सम्मान

जिन लड़कों का मूलांक 1 होता है, वे अपनी बहनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हैं और बहनें भी अपने भाई की बातों का पूरा सम्मान करती हैं। कभी-कभी भाई थोड़े दबंग हो जाते हैं, जिसके कारण भाई-बहन के बीच थोड़ी-बहुत कहासुनी हो जाती है, जिससे उनका रिश्ता और भी मज़बूत हो जाता है। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है, इसलिए इस मूलांक के जातकों पर सूर्य का बहुत प्रभाव होता है। इसलिए इस मूलांक के लड़कों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है और वे अपार धन-संपत्ति के मालिक भी बनते हैं।

Raksha Bandhan 2025: बहन की राशि के अनुसार दें ये खास गिफ्ट, रिश्ता होगा और भी मजबूत

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026