Categories: धर्म

Navratri 2025: नवरात्रि में दिखें ये खास सपने, तो समझ लें मां दुर्गा की आप पर है कृपा!

Navratri 2025: हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होता है. ऐसा भी कहा जाता है कि यदि नवरात्रि के दिनों में आपको कुछ खास सपने दिखाई दें, तो उन्हें अत्यंत शुभ संकेत माना जाता है.

Navratri 2025:  हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का अत्यंत विशेष महत्व है. यह पर्व सबसे प्रमुख त्योहारों में गिना जाता है और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना को समर्पित होता है. इस पावन अवसर पर भक्त व्रत रखते हैं और देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान यदि किसी व्यक्ति को कुछ खास प्रकार के सपने दिखाई दें तो वह बेहद शुभ संकेत माना जाता है. ऐसे सपने घर-परिवार में सुख, समृद्धि और मां दुर्गा की कृपा के प्रतीक होते हैं. आइए, जानें इन शुभ सपनों का महत्व…

नवरात्रि में इन सपनों का दिखना होता है बेहद शुभ

सपने में मां दुर्गा की मूर्ति देखना

नवरात्रि के दौरान अगर आप सपने में मां दुर्गा की प्रतिमा देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि देवी दुर्गा की आप पर विशेष कृपा बनी हुई है.

धन लाभ का संकेत

शारदीय नवरात्रि में सपने में मां दुर्गा की मूर्ति दिखाई देना आने वाले समय में धन प्राप्ति का संकेत हो सकता है. यह सपना नौकरी या करियर में नए अवसर मिलने की संभावना को भी दर्शाता है.

यह भी पढ़े: 

Related Post

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर अमृत वाली खीर खाने का क्या है सही समय, जानें कब होगी अमृतवर्षा

सपने में शेर देखना

नवरात्रि के दिनों में सपने में शेर दिखना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. यह संकेत देता है कि आपकी कोई अधूरी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है.

विवाहित स्त्री का सपना

यदि नवरात्रि के दौरान सपने में आपको कोई विवाहित स्त्री दिखाई देती है, तो इसे विशेष रूप से शुभ माना जाता है. खासकर अष्टमी के दिन यह सपना मिलना इस बात का संकेत है कि मां दुर्गा आपको अखंड सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद दे रही हैं.

कन्या पूजन का सपना

शारदीय नवरात्रि के दौरान अगर सपने में कन्या पूजन दिखाई दे, तो यह बताता है कि आपका कोई बड़ा और महत्वपूर्ण कार्य जल्द ही सफल होने वाला है.

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026