Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : 29 जुलाई को कर लें बस ये एक उपाय, धन, सुख और शांति का नाग देवता देंगे आशिर्वाद…खुशियों से भर देंगे शिव जी आपकी झोली!

Naag Panchmi 2025: नाग पंचमी के दिन कुछ खास उपाय करने से सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। हम आपको आर्टिकल में कुछ आसान उपाय बताएंगे।

Published by Preeti Rajput

Naag Panchmi 2025: हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार नाग पंचमी 29 जुलाई 2025, मंगलवार को पड़ रही है। ये दिन नाग देवता की पूजा और उनके आशीर्वाद को पाने का खास अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से जीवन में आ रही हर तरह की परेशानियां खत्म होती हैं और धन, सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

क्यों मनाते हैं नाग पंचमी?

हिंदू धर्म में नागों को बहुत पवित्र और शक्तिशाली माना गया है। कहा जाता है कि नाग देवता भगवान शिव के गले में रहते हैं और भगवान विष्णु की शय्या भी शेषनाग ही हैं। नाग पंचमी के दिन पूजा करने से पितृ दोष, कालसर्प दोष और भूमि से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Related Post

नाग पंचमी 2025 की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • तिथि: 29 जुलाई 2025, मंगलवार
  • पूजा का समय: सुबह 5:45 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
  • इस दिन व्रत रखने वाले लोग सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और नाग देवता की पूजा करें।

नाग पंचमी पर करें ये आसान उपाय

  • नाग देवता को दूध चढ़ाएं –  नाग पंचमी के दिन मंदिर में या पीपल के पेड़ के पास नाग देवता की मूर्ति पर कच्चा दूध, फूल और हल्दी चढ़ाएं। इससे धन और नौकरी से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं।
  • कालसर्प दोष शांति के लिए मंत्र जाप- अगर कुंडली में कालसर्प दोष है तो नाग पंचमी के दिन “ॐ नमः शिवाय” या “ॐ नाग देवाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे दोषों से मुक्ति मिलती है।
  • घर की नींव में नाग देवता की पूजा करें- अगर आप नया घर बना रहे हैं या किसी जगह की नींव डाल रहे हैं तो इस दिन वहां नाग देवता की पूजा करें। इससे भूमि से जुड़े दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।
  • नाग पंचमी व्रत रखें और कथा सुनें- इस दिन व्रत रखने के बाद नाग पंचमी की कथा जरूर सुनें। व्रत रखने से सेहत अच्छी रहती है और मन शांत होता है।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाएं- जो लोग लगातार समस्याओं से परेशान हैं, वे इस दिन शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाकर “ॐ नागेश्वराय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे राहु-केतु से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस दिन जमीन खुदाई, लोहे का काम या कीटनाशक का छिड़काव न करें।
  • नागों को मारना या तंग करना अशुभ माना जाता है।
  • नाग देवता को खुश करने के लिए कच्चे दूध में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर चढ़ाना शुभ होता है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026