Categories: धर्म

Margshirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या पर कहां-कहां जलाएं दीपक? जानें इसका क्या है महत्व?

Margshirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए और घर में सुख-समृद्धि को बढ़ाने में मदद करता है. इस दिन अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व होता है. सही जगह पर दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.

Published by Shivi Bajpai

Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन काफी शुभ माना जाता है. यह महीना भगवान श्री कृष्ण को बहुत प्रिय है. इस दिन इनकी पूजा, दान और विशेष उपाय करना फलदायी माना जाता है. इस साल अगहन अमावस्या 20 नवंबर को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अलग-अलग जगह दीपक जलाने से पितरों की कृपा आपको मिलती है. 

मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जरूर जलाएं दीपक

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना

अमावस्या की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का तेल का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि पीपल में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास होता है. 

घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

इस दिन घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. दीपक लगाते समय माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को याद करना शुभ माना जाएगा. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. 

Related Post

Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें यहां

घर के मंदिर में दीपक जलाएं

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन घर के मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाना शुभ माना जाता है. यह उपाय घर-परिवार में खुशहाली और शांति लेकर आता है. 

शनि देव के सामने जलाएं दीपक

सूर्यास्त के बाद तिल के तेल का दीपक जलाना शनि देव के सामने शुभ माना जाता है. इससे शनि दोष, बाधाएं और जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर होती हैं. 

Guru Tegh Bahadur Anmol Vachan: शहीदी दिवस पर पढ़ें गुरु तेग बहादुर जी के प्रेरक विचार

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026