Categories: धर्म

Magh Mela 2026: साल 2026 में इस दिन से शुरू हो जाएगा माघ मेला, जानें कितने दिनों तक चलेगा?

Magh Mela 2026: साल 2026 की शुरूआत माघ मेले के साथ होने वाली है. माघ मेला साल 2026 का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें लाखों की संख्या में लोग भाग लेने के लिए देश और विदेश से पहुंचेंगे.

Published by Tavishi Kalra

Magh Mela 2025: साल 2026 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. साल 2026 में पहला सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माघ मेला जनवरी माह में शुरू हो जाएगा. माघ मेला प्रायराज में प्रारंभ होगा. इस दौरान लोग शाही स्नान औक कल्पवास के लिए संगम तट पर जाते हैं.

श्रद्धा और भक्ति का विशाल मेला माघ मेला साल 2026 की शुरुआत से प्रारंभ हो जाएगा. माघ मेला 44 दिनों तक चलेगा. 

कब से शुरू होगा माघ मेला

साल 2026 में माघ मेले की शुरुआत  3 जनवरी से हो जाएगी, यह मेला महाशिवरात्रइ तक चलेगा यानि 15 फरवरी को महास्नान के साथ इस मेले का समापन होगा.

इस दौरान लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर स्नान के लिए जाते हैं और आस्था की डुबकी लगाते हैं. मान्यता है इस स्नान से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है. इस पवित्र माघ मेले में भाग लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और स्नान करते हैं. प्रयागराज में इस मेले की तैयारी बहुत जोरोशोरो से चल रही है.

Related Post

प्रमुख स्नान तिथियां-

पौष पूर्णिमा- 3 जनवरी 2026
मकर संक्रांति- 15 जनवरी 2026
माघ अमावस्या (मौनी अमावस्या)- 18 जनवरी 2026
माघी पूर्णिमा- 1 फरवरी 2026

पौष पूर्णिमा के दिन इस मेले की शुरुआत होती है. जिसका अंत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन होता है. इस दौरान प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया जाता है. इस साल यह मेला 44 दिन तक चलेगा.

Mokshada Ekadashi 2025 Upay: मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के दिन इस एक उपाय से खुल जाएंगे आपके भाग्य

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026