Categories: धर्म

Kitchen Vastu tips: क्या किचन में जूते-चप्पल पहनकर खाना बनाना सही है? जानिए वास्तु और वैज्ञानिक नजरिया

Kitchen Vastu tips: किचन में जूते पहनकर जाना एक छोटी गलती जरूर लगती है, लेकिन इसका असर स्वास्थ्य, वास्तु और आर्थिक स्थिति-तीनों पर पड़ सकता है. साफ-सफाई और थोड़ी सावधानी अपनाकर आप घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनाए रख सकते हैं.

Published by Ranjana Sharma

Kitchen Vastu tips: अक्सर हम इसे छोटी आदत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन किचन में जूते-चप्पल पहनकर जाना सिर्फ साफ-सफाई का मामला नहीं है. यह आदत आपके परिवार की सेहत, रिश्तों और आर्थिक स्थिति—तीनों पर असर डाल सकती है.

किचन ऊर्जा का केंद्र

वास्तु और परंपराओं के अनुसार रसोई घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है. यहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहना जरूरी है. मान्यता है कि रसोई में देवी अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए इसकी शुद्धता सीधे घर की सुख-समृद्धि से जुड़ी होती है.

जूतों के साथ घर में आती है ‘डबल गंदगी’

जूते-चप्पल सिर्फ धूल ही नहीं लाते, बल्कि बाहर के बैक्टीरिया, कीटाणु और केमिकल भी साथ लाते हैं. जब ये किचन तक पहुंचते हैं, तो वही जगह दूषित हो जाती है जहां खाना बनता है. वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो जूतों के जरिए फर्श पर पहुंचे बैक्टीरिया खाने तक पहुंच सकते हैं. इससे फूड पॉइजनिंग, पेट की समस्याएं और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

Related Post

वास्तु के अनुसार क्यों बनता है दोष

रसोई में ‘अग्नि तत्व’ सक्रिय रहता है, जबकि जूते ‘भारी और बाहरी ऊर्जा’ का प्रतीक होते हैं. इन दोनों का टकराव घर में ऊर्जा असंतुलन पैदा करता है, जिससे-

  • बेवजह खर्च बढ़ते हैं
  • काम में रुकावट आती है
  • घर में तनाव और कलह बढ़ सकता है
  • रिश्तों पर भी पड़ता है असर

नकारात्मक ऊर्जा का असर सिर्फ माहौल तक सीमित नहीं रहता. यह धीरे-धीरे परिवार के सदस्यों के व्यवहार और आपसी संबंधों में भी कड़वाहट ला सकता है. मान्यता है कि गंदी और अशुद्ध रसोई में मां लक्ष्मी का वास नहीं होता. ऐसे में घर में पैसे टिकने में परेशानी और अचानक खर्च बढ़ने जैसी स्थितियां बन सकती हैं.

आसान उपाय जो बदल सकते हैं स्थिति

  • किचन में जूते-चप्पल पहनकर न जाएं
  • किचन के लिए अलग साफ चप्पल रखें
  • रोज रात को रसोई का फर्श साफ करें
  • किचन को सूखा और स्वच्छ बनाए रखें
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

Uttam Nagar Tension Alert: उत्तम नगर में तनाव की आशंका, हाई कोर्ट में याचिका, ईद से पहले सुरक्षा बढ़ी

Uttam agar Tension Alert: उत्तम नगर में हालिया घटनाओं के बाद तनाव की आशंका को…

March 19, 2026

IPL History: हैट्रिक का अनोखा गणित! दो गेंदों में झटके तीन विकेट; इस गेंदबाज ने रच दिया था इतिहास

Pravin Tambe Hat-Trick: यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड…

March 19, 2026

Eid Special Dish: आपकी ईद की मिठास को चार चांद लगा देगी ये क्रीमी डिश, उंगली चाटेंगे लोग, जानें रेसिपी

Eid Special Dish: ईद का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोग तरह-तरह के पकवान…

March 19, 2026

Himanta Biswa Sarma Love Story: गर्लफ्रेंड से किया था CM बनने का वादा, 30 साल बाद क्या हुआ? दिलचस्प है स्टोरी

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद…

March 19, 2026

Ration Complaint Process: कम राशन मिल रहा है? जानें कहां करें शिकायत, सप्ताह में इस दिन करें अधिकारियों से सीधी बात

Ration Complaint Process: राशन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत अब करना आसान हो…

March 19, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2: क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कौन सी मां का है, इस चीज का लगाए भोग

Chaitra Navratri 2026 Day 2: जैसा की सभी को पता है कि नवरात्रि का त्योहार…

March 19, 2026