Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: क्या सच में ‘निर्जला व्रत’ रखने से लंबी होती है पतिदेव की उम्र? प्रेमानंद महाराज ने बताया सच

karwa Chauth Vrat: करवा चौथ हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. लेकिन, क्या पूरे दिन भूखे प्यासे रहने से सच में पति की आयु लंबी होती है? इस बात का जवाब प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट रूप से दिया है. तो चलिए जानते हैं उनके मुताबिक, इस प्रथा में कितनी सच्चाई है.

Published by Shraddha Pandey

Premaanand Maharaj On Karwa Chauth: करवा चौथ (Karwa Chauth) हिंदू धर्म (Hindu Religion) का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए पूरे श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाती हैं. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत (Dry Fast) रखती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन कर अपने पति के हाथों से पहला निवाला लेकर व्रत खोलती हैं. इस साल यह व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें लोकप्रिय साधु प्रेमानंद महाराज इस व्रत को लेकर महिलाओं के सवालों का जवाब देते नजर आए. वीडियो में एक महिला उनसे पूछती है कि करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Vrat) का असली उद्देश्य क्या है और क्या इससे पति की उम्र सच में लंबी होती है.

प्रेमानंद महाराज (Premaanand Ji Maharaj) ने स्पष्ट किया, “ये तो गांव-गली की मान्यताएं हैं. कोई भी अनुष्ठान किसी की मृत्यु को नहीं बदल सकता. विधाता ने जो लिखा है, वही होगा. किसी व्यक्ति की उम्र या मृत्यु का समय पहले से तय होता है और कोई पूजा-पाठ उसे बदल नहीं सकता.”

व्रत रखना प्रभावी है या नहीं

जब महिला ने आगे पूछा कि क्या पति और पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना प्रभावी है, तो महाराज ने कहा, “व्रत एक छोटा सा सपोर्ट सिस्टम होता है. जैसे अगर किसी व्यक्ति की उम्र 10 साल है और इस दौरान कोई विपत्ति या बीमारी आने वाली है, तो मां का व्रत उस संकट को हल्का कर सकता है. लेकिन, अगर मृत्यु का निश्चित समय आ गया है, तो कोई व्रत उसे नहीं रोक सकता.”

Related Post

‘मृत्यु का समय निश्चित है’

प्रेमानंद महाराज ने यह भी बताया कि यदि मृत्यु का समय निश्चित नहीं है, तो महामृत्युंजय मंत्र का जाप संकट को टालने में मदद कर सकता है. लेकिन, विधि ने अगर मृत्यु तय कर दी है, तो मंत्र भी उसे टाल नहीं सकता.

व्रत के पीछे की वास्तविकता

प्रेमानंद महाराज की यह बातें न केवल व्रत के पीछे की वास्तविकता को उजागर करती हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि आस्था और कर्म का संतुलन जीवन में कितना महत्वपूर्ण है. सालों से कई मशहूर हस्तियां जैसे विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, मीका सिंह, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी और रवि किशन भी आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंच चुके हैं.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026