Categories: धर्म

Karwa Chauth 2025: क्या है सरगी? करवा चौथ पर सास क्यों देती है अपनी बहू को ये प्यार भरा भेंट

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ पर सास की ओर से बहू को दी जाने वाली सरगी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि परंपरा और रिश्तों का प्रतीक है. जानें क्यों खास है ये थाली और इसमें क्या क्या शामिल किया जाता है.

Published by Shraddha Pandey

Karwa Chauth Sargi Tradition: करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं का सबसे लोकप्रिय और पावन व्रत है. यह त्योहार खासतौर पर उत्तर और पश्चिम भारत में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. इस दिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं. भोजन और पानी से परहेज करते हुए वे पूरे दिन श्रद्धा और समर्पण के साथ व्रत का पालन करती हैं. शाम को चांद देखने के बाद पूजा कर के व्रत खोला जाता है.

करवा चौथ के व्रत की शुरुआत होती है सुबह-सुबह की सर्गी से. यह सरगी बेटी-समान बहू के लिए उसकी सास द्वारा तैयार की जाती है. सास अपनी बहू को न सिर्फ सरगी की थाली देती है, बल्कि इसके साथ नए कपड़े, गहने, श्रृंगार का सामान और अन्य उपहार भी देती है. यह परंपरा केवल भोजन का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि रिश्तों की मिठास और अपनापन बढ़ाने का प्रतीक भी है.

खास होती है सरगी

सरगी की थाली बेहद खास होती है. इसमें ऐसी चीजें शामिल की जाती हैं, जो पूरे दिन व्रत रखने वाली महिला को ऊर्जा और ताकत प्रदान करें. ताजे फल इसमें अनिवार्य रूप से होते हैं, क्योंकि ये शरीर को तरोताजा रखते हैं और दिनभर की थकान से बचाते हैं. साथ ही थाली में विभिन्न प्रकार के सूखे मेवे भी रखे जाते हैं, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा और पोषण देते हैं.

Related Post

क्या क्या होता है सरगी की थाली में

मिठाइयों का भी इस थाली में खास स्थान होता है. सास अपनी बहू के लिए प्यार से बने लड्डू, मठरी, खीर या हलवा शामिल करती हैं. इनके अलावा गेहूं से बने पराठे या रोटियां भी परंपरागत रूप से सर्गी में दी जाती हैं. प्यास और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए लस्सी, छाछ या नारियल पानी भी इस थाली में शामिल किया जाता है. साथ ही थोड़ी सी दही या रायता भी दिया जाता है, ताकि पाचन सही रहे.

सरगी-प्यार की थाली

इस तरह करवा चौथ की सरगी सिर्फ भोजन की थाली नहीं, बल्कि प्यार, देखभाल और परंपरा का संगम है. यह बहू और सास के रिश्ते को मजबूत करने के साथ-साथ पूरे परिवार में उत्सव और अपनापन का माहौल बनाती है.

Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026