Categories: धर्म

Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ के लिए अभी नोट करें ये जरूरी Puja Samagri List, आज ही जा कर खरीदें

Karwa Chauth Puja Samagri: कल यानी 10 अक्टूबर के दिन करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन व्रत और पूजा का बेहद महत्व होता हैं. इस दौरान की गई कोई भी गलती या चूक आपके पूरे दिन के पूजा-पाठ को खंडित कर सकती हैं, ऐसे में अगर आपने करवा चौथ के पूजा की सामग्री लिस्ट तैयार नहीं की हैं, तो अभी नोट कर ले और आज ही जा कर बाजार से ले आए.. चलिए जानते हैं करवा चौथ के लिए सबसे जरूरी पूजा सामग्री लिस्ट

Published by chhaya sharma

Karwa Chauth Puja Samagri List In Hindi : हिंदू धर्म में करवा चौथ का बेहद महत्व हैं, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल विवाहिक जीवन के लिए व्रत करती हैंं और चौथ माता से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मांगती हैं. इस दिन निर्जला व्रत के साथ  साथ पूजा का भी बेहद महत्व होता हैं. ऐसे में करवा चौथ त्योहार के दिन की गई छोटी सी भी गलती या चूक आपके पूरे दिन के पूजा-पाठ और व्रत को खंडित कर सकती हैं. ऐसे में अगर आपने करवा चौथ के पूजा की सामग्री लिस्ट तैयार नहीं की हैं या फिर जल्दबाजी में पूजा का कुछ सामान भूल गए हैं, तो अभी नोट कर ले यहां करवा चौथ के लिए सबसे जरूरी पूजा सामग्री लिस्ट 

करवा चौथ कब है? ( Karwa Chauth Date 2025) 

पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता जाता है, साल 2025 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी, जो 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार करवा चौथ का त्योहार 10 अक्टूबर 2025 के दिन मनाया जाएगा.

Related Post

नोट करें करवा चौथ के लिए सबसे जरूरी पूजा सामग्री लिस्ट  (Karwa Chauth Puja Samagri List)

  • ढक्कन वाला लोटा – 1
  • करवा (मिट्टी या धातु का) – 1 या 5 संख्या में
  • दीपक (मिट्टी या धातु का) – 1 या 5 संख्या में
  • घी या सरसों का तेल – दीपक के लिए
  • रुई की बातियां – 5 या 11
  • छलनी (चाद देखने के लिए) – 1
  • कपूर – थोड़ा सा
  • अगरबत्ती या धूप – 1 पैकेट
  • मेहंदी और सिंदूर – 1 पैकेट
  • चूड़ियां और बिंदी – शृंगार के लिए
  • कुंकुम, हल्दी, चावल – पवित्र पूजन सामग्री
  • आटे का दीपक – 1 (व्रत के समय पर जगाने के लिए)
  • फल – 5 या 7 प्रकार के
  • मिठाई (विशेष रूप से हलवा या पेड़ा) – थोड़ी सी
  • पानी का घड़ा या कलश – 1
  • सुपारी, पान, इलायची, लौंग – पूजन में प्रयोग के लिए
  • लाल कपड़ा या पूजा का आसन – 1
  • कथा पुस्तिका – करवा चौथ व्रत कथा के पाठ के लिए
  • माता का चित्र (करवा माता या गौरी माता)
  • डोरी या कलावा – पति की दीर्घायु के लिए बांधने को

अतिरिक्त सामग्री

  • आरती की थाली
  • चांद देखने के बाद मिठाई या पानी से व्रत खोलने की सामग्री
  • सिंदूर दान की थाली
  • पति के लिए गिफ्ट या श्रृंगार का सामान

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026