Categories: धर्म

Kartik Purnima 2025: देव दीपावली के दिन भद्रा का साया, जानें क्या रहेगा पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त

Kartik Purnima 2025 Puja Shubh Muhurat: कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं. लेकिन इस साल देव दीपावली के दिन भद्रा का साया है, तो ऐसे में लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही हैं कि देव दीपावली के दिन पूजा का सही समय क्या रहेगा और दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या होने वाला हैं. चलिए जानते हैं यहां

Published by chhaya sharma

Kartik Purnima 2025, Bhadra On Dev Deepawali: कार्तिक माह के पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता हैं. इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु जी की भी पूजी की जाता हैं. इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने का भी बेहद महत्व हैं. लेकिन इस साल देव दीपावली के दिन भद्रा का साया है, ऐसे में लोगों को काफी कंफ्यूजन हो रही हैं कि देव दीपावली के दिन का पूजा करने का सही समय क्या रहेगा और कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला हैं. चलिए जानते हैं यहां 

कब है देव दिवाली? ( Kab hai Dev Deepawali 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर, मंगलवार को रात 10 बजकर 36 मिनट पर शुरू हो रही है, जो अगले दिन 5 नवंबर, बुधवार को शाम 06 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार देव दीपावली का त्योहार 5 नवंबर को मनाया जाएगा.

कार्तिक पूर्णिमा पर भद्रा का साया

कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दिवाली के स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है, इस दिन लोग पवित्र नदियों जैसे गंगा में स्नान करते हैं, कहा जाता है ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है. पंचाग के अनुसार देव दिवाली के दिन भद्रा का साया होने वाला है, पूर्णिमा के शुरु होते ही भद्रा लग लग रही है, जो 5 नवंबर, बुधवार के दिन सुबह 8 बजकर 44 मिनट तक रहेगी और बुधवार को लगने वाला भद्रा भद्रिका कहलाती है. पूर्णिमा अर्थात् पूर्वाद्ध का भद्रा दिन में अशुभ होता है.

Related Post

देव दिवाली के दिन बन रहे हैं कई शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा यानी देवउठनी एकादशी के दिन शिववास और अमृतसिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है. शिववास योग होने पर इस दिन शिव पूजा करना बेहद फलदायी रहेगा, वहीं अमृतसिद्धि योग में पूजा करने से मनोकामना पूरी होंगी और किए हुए कार्य सफल होंगे.वहीं ज्योतिषों के अनुसार देवदीपावली बहुत ही शुभ योग में मनाई जाएगी. ऐसे में आप इन दोनों योग में पूजा और दीपदान कर सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026