Categories: धर्म

Vastu For Home: रोजाना हो रहा है घर में तगड़ा कलेश, परिवार के सदस्यों में बढ़ रही है दूरियां, हो सकता है वास्तु दोष, बचने के लिए करें ये 5 उपाय

Vastu Tips For Home: कई बार अनचाहे विवाद, मानसिक अशांति और पारिवारिक कलेश परिवार के लोगों में दूरियां ला देते है, लेकिन वास्तु शास्त्र कुछ ऐसे उपाये बताए गए है, जिनका पालन करके आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्ज को खत्म कर सकते है

Published by chhaya sharma

Vastu Tips For Home: घर की शांती भंग होने से जीवन पर बेहद असर पड़ता है, क्योंकि इससे परिवार में रहने वाले लोगों से रिश्ते खराब होते हैं, इसके अलावा माना जाता है कि जिस भी घर में कलेश-मारपीट या फिर किसी भी तरह का लड़ाई झगड़ा होता है, उसके घर में कभी भी धन की देवी लक्षमी नहीं आती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बिन वजह लड़ाई या कलेश होना वास्तु दोष के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में भी रोजाना कलेश हो रहे है और परिवार के सदस्यों में दूरियां बढ़ रही है, तो आप इन वास्तु टिप्स से घर में अनचाहे और बेमतलब के कलेश को कम कर सकते हैं।

सबसे पहले जानते हैं वास्तु शास्त्र का महत्व (importance of Vastu Shastra)

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व होता है, यह एक तरह का  प्राचीन भारतीय विज्ञान है, जो दिशाओं, ऊर्जाओं और प्राकृतिक तत्वों पर आधारित होता है। वास्तु शास्त्र की मदद से आप घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करे, जिससे घर में और जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।

 घर के लिए वास्तु टिप्स (Vastu Tips For Home)

कई बार अनचाहे विवाद, मानसिक अशांति और पारिवारिक कलेश परिवार के लोगों में दूरियां ला देते है, लेकिन वास्तु शास्त्र कुछ ऐसे उपाये बताए गए है, जिनका पालन करके आप अपने घर की नकारात्मक ऊर्ज को खत्म कर सकते है और सकारात्मक ऊर्जा को अट्रेक्ट कर सकते हैं, 

1. तुलसी का पौधा – पौधा लगाना घर में अच्छा माना जाता है और तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में अगर आप घर में पौधा लगाते है, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है।  तुलसी के पौधे को आप घर के आंगन या बालकनी में रख सकते है। 

2. जल से भरा हुआ कलश –  वास्तु शास्त्र के अनुसार तांबे या पीतल का कलश में पावनी भरकर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर के सदस्यों के बीच तनाव को कम सुख-शांति और बनी रहती है। घर से वास्तु दोष खत्म करने के लिए यह बेहद अच्छा उपाय है। 

3. पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर – घर में हो रहे कलेश और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करेने के लिए घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से  घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में चल रही अनबल भी खतम होती है, परिवारिक रिश्ते भी अच्छे होते हैं। 

Related Post

4. गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति – घर में पैसो की कमी से होने वाले कलेश से बचने के लिए आपको घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति रखनी चाहिए।   वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के पूजा स्थल में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति उचित दिशा में स्थापित करनी चाहिए, ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और घर में पैसो की कभी कमी नहीं होती है।

5. सेंधा नमक –  घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार  सेंधा नमक नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और घर के माहौल को शांतिपूर्ण बना सकता है। 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026