Categories: धर्म

Vastu Guru Manyyaa Exclusive : सिंह को मिलेगा भाग्य का साथ, तुला राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

1 August 2025 Horoscope: आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि आपकी राशि के हिसाब से अगस्त के पहले दिन कैसे रहने वाला है।

Published by Preeti Rajput

1 August 2025 Horoscope: 1 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन है और ये दिन चंद्रमा की कृपा से कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसे रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। प्यार के मामले में थोड़ी नजदीकियां बढ़ सकती हैं, पुरानी गलतफहमियां खत्म होंगी। फाइनेंस की बात करें तो आज आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं।

लकी कलर: लाल 
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों को आज नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। ऑफिस में दबाव थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन आप उसे अच्छी तरह संभाल लेंगे। लव लाइफ में पुराने रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं इसलिए फिजूलखर्ची से बचें।

लकी कलर: क्रीम 
लकी नंबर: 6

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों को आज अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा। वर्कप्लेस पर छोटी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। लव लाइफ में तकरार हो सकती है, रिश्ते बचाने के लिए धैर्य जरूरी है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें।

लकी कलर: हरा 
लकी नंबर: 5

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर रुके हुए काम पूरे होंगे और बॉस आपकी तारीफ करेंगे। लव लाइफ में सुकून रहेगा, किसी पुराने साथी से बातचीत फिर शुरू हो सकती है। फाइनेंस में रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।

लकी कलर: सफेद 
लकी नंबर: 2

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। करियर में तरक्की के योग हैं, प्रमोशन या नई नौकरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में रोमांच और समझदारी दोनों बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, कोई पुराना निवेश आज फल देगा।

लकी कलर: गोल्डन 
लकी नंबर: 1

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में दूरी या नाराजगी आ सकती है, बातचीत से हल निकल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर खर्च करें।

लकी कलर: नीला 
लकी नंबर: 4

तुला राशि (Libra)

Related Post

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। करियर में नई संभावनाएं बन रही हैं, किसी पुराने प्रोजेक्ट की सफलता मिल सकती है। प्यार में मिठास रहेगी, पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन शानदार रहेगा।

लकी कलर: पिंक 
लकी नंबर: 7

कन्या में मंगल के साथ चंद्रमा की एंट्री, इन राशियों को भी झेलनी होगी बड़ी दिक्कतें, अतीत की परछाइयां आज नहीं छोड़ेगी आपका पीछा!

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन नॉर्मल रहेगा। कामकाज में स्थिरता रहेगी और कलीग का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। फाइनेंस में कुछ अनचाही चीजों पर खर्च हो सकता है, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।

लकी कलर: मैरून 
लकी नंबर: 8

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज यात्रा का लाभ मिल सकता है। करियर में नए अवसर मिलेंगे, खासकर क्रिएटिव फील्ड के लोग फायदे में रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस का समय है, पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। पैसों के मामले में दिन बढ़िया है।

लकी कलर: नारंगी
लकी नंबर: 3

Rakshabandhan 2025: राखी जल्दी उतारने से होता है अपशगुन! खतरे में पड़ सकती है भाई-बहन की जान, आखिर क्या है रक्षाबंधन के सही नियम?

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। वर्कप्लेस पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। लव लाइफ में सामंजस्य रहेगा, पार्टनर आपकी फीलिंग को समझेगा। फाइनेंस में पहले से रुका पैसा मिल सकता है।

लकी कलर: ग्रे 
लकी नंबर: 6

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। वर्कप्लेस में बॉस से तारीफ मिल सकती है और नए ऑफर भी मिल सकते हैं। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता शुरू हो सकता है। पैसों के नए सोर्स बनेंगे।

लकी कलर: बैंगनी 
लकी नंबर: 11

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को आज मानसिक शांति मिलेगी। ऑफिस में अधूरे काम पूरे होंगे और टीम का साथ मिलेगा। लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। फाइनेंस में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

लकी कलर: पीला 
लकी नंबर: 3 

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026