Categories: धर्म

Mata Sita Brother : क्या आप जानते हैं कि माता सीता का भाई कौन है?

Mata Sita Brother Name : माता सीता के भाई का जिक्र वाल्मीकि रामायण में नहीं है, लेकिन अन्य कथाओं में उनके भाई के बारे में बताया गया है, आइए जानते हैं कि कौन है उनके भाई-

Published by sanskritij jaipuria

Mata Sita Brother Name : वाल्मीकि रामायण में माता सीता के बारे में कई बड़ी बातें कही गई हैं. इसमें बताया गया है कि सीता जी की तीन बहनें थीं – उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति. ये सभी बहनें राजा जनक के परिवार से थीं और सीता जी के साथ उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता था. हालांकि, इन बहनों की भूमिका रामायण की मुख्य कथा में ज्यादा दिखती नहीं है, लेकिन इनका जिक्र पारिवारिक पृष्ठभूमि को समझने में मदद करता है.

पर क्या आपने कभी सोचा है कि माता सीता का कोई भाई भी था या नहीं? वाल्मीकि रामायण में इसका कोई साफ जिक्र नहीं मिलता, लेकिन कुछ अन्य धार्मिक कथाओं और भाषाओं में लिखी रामायण में सीता जी के भाई का उल्लेख जरूर होता है.

कौन थे माता सीता के भाई?

कुछ कथाओं के अनुसार, मंगल देव को माता सीता का भाई माना गया है. ये माना जाता है कि सीता जी का जन्म धरती से हुआ था और मंगल देव भी धरती के ही पुत्र हैं. इस नाते दोनों भाई-बहन हुए. एक कथा के अनुसार, जब माता सीता का विवाह हो रहा था, तब विवाह की रस्मों के लिए पुरोहित ने उनके भाई को बुलाने को कहा. वहां कोई भाई नहीं था, तो मंगल देव ने खुद आगे आकर वह रस्म निभाई.

इसके अलावा, एक अन्य मान्यता के अनुसार, राजा जनक के छोटे भाई के पुत्र लक्ष्मीनिधि को भी माता सीता का भाई कहा गया है. हालांकि ये कथा उतनी फेमस नहीं है, लेकिन कुछ ग्रंथों में इसका उल्लेख जरूर मिलता है.

Related Post

तिनके को बताया था अपना भाई

कवि कुमार विश्वास ने अपने एक फेमस वीडियो में एक सुंदर प्रसंग सुनाया है, जिसमें माता सीता ने रावण को करारा जवाब दिया था. जब रावण सीता माता को अपने प्रेम प्रस्ताव के लिए मनाने आया और धमकी दी कि अगर उन्होंने उसका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया तो वो उन्हें बलपूर्वक उठा लेगा, तब माता सीता ने एक चटाई से एक तिनका उठाया.

सीता जी ने कहा, “मूर्ख! पहले इस तिनके को तो पार करके दिखा.” उन्होंने उस तिनके को अपनी ओट में रखा और उसे अपना भाई बताया. क्योंकि तिनका भी धरती से उत्पन्न हुआ था और माता सीता भी भूमिजा थीं – इस नाते वह तिनका उनका प्रतीकात्मक भाई बन गया.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026