Categories: धर्म

Dhirendra Shastri: बुखार से भी नहीं थमी धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा, दवाई लेकर फिर बढ़े आगे

Dhirendra Shastri: पदयात्रा के दैरान धीरेंद्र शास्त्री को 100 डिग्री बुखार हुआ. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दो दिन आराम की सलाह दी. लेकिन उन्होंने दवाई ली और फिर से यात्रा शुरू कर दी.

Dhirendra Shastri News: हरियाणा में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ बुधवार (12 नवंबर) को पांचवें भी निकलीं. बुधवार को यात्रा पलवल के तुमसरा गांव से निकली. इस दौरान गांव खटेला सराय के पास धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते वह सड़क पर ही लेट गए.

आचानक खराब हुई तबीयत

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की “हिंदू एकता पदयात्रा” का आज छठा दिन था. हरियाणा के पलवल जिले के खटेला सराय गांव में धीरेंद्र शास्त्री अचानक बीमार पड़ गए और सड़क पर लेट गए. 100 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा बुखार होने के कारण डॉक्टर ने दो दिन आराम करने की सलाह दी. हालांकि, दवा लेने और कुछ देर आराम करने के बाद, उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी.घटना के दौरान, धीरेंद्र शास्त्री के लिए तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया. जांच करने पर उनका बुखार 100 डिग्री से ऊपर पाया गया. डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी, लेकिन शास्त्री ने हार नहीं मानी. दवा लेने और कुछ देर आराम करने के बाद, उन्होंने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी. इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने उनका हौसला बढ़ाया. धीरेंद्र शास्त्री ने स्वयं कहा, “यह यात्रा हिंदू एकता के लिए है; बीमारी इसे रोक नहीं सकती.”

आतंकवाद पर दिया था बड़ा बयान

आपकों बता दें इससे पहले यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने आतंकवाद और एकता पर कड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था, ‘अगर हिंदू एकजुट होंगे तो कोई विस्फोट नहीं होगा.आतंकवाद की घटनाओं में एक ही समुदाय के लोगों का नाम क्यों आता है? यह सवाल हर हिंदू के मन में उठना चाहिए. अभी आठ लोग मारे गए हैं, अगर हम एकजुट नहीं हुए तो 80 हजार मरेंगे.उन्होंने कहा, ‘हिंदुओं को एकजुट होने में जितनी देर लगेगी, उतना ही हिंदू कम होता जाएगा. कई शहरों को दहलाने की साजिश रची गई. इतनी एकता होनी चाहिए कि दंगा भड़काने वाले अपने घरों से बाहर न निकलें. विदेशी ताकतें हमें डराने के लिए यह सब कर रही हैं. हम सभी भारतीयों को एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देना होगा. दिल्ली ब्लास्ट के बाद हमने पदयात्रा में गाना-बजाना बंद कर दिया है.

Related Post

पूरे उत्साह और जोश से आगे बढ़ रही  यात्रा

पलवल के तुमसरा गांव से आज शुरू हुई यह यात्रा 16 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह चार दिनों में 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी. पूरे जोश और उत्साह से भरी हुई यात्रा में लगभग 20,000 से 25,000 श्रद्धालु पैदल चल रहे हैं.. जगह-जगह छतों और क्रेनों से पुष्प वर्षा की गई. शास्त्री जी ने स्वयं जमीन पर बैठकर भोजन किया और एक बुज़ुर्ग श्रद्धालु के साथ ढोल बजाकर माहौल को खुशनुमा बनाया. यात्रा का उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना है और धीरेंद्र शास्त्री का उत्साह इसे और मजबूत कर रहा है. बुखार के बावजूद उनकी निरंतर प्रगति उनकी भक्ति का प्रतीक है.

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026