Dhanteras 2025: इस धनतेरस पर भूलें नहीं खरीदना झाड़ू और धनिया, जानिए इससे जुड़ी मान्यता

धनतेरस 2025 पर जब आप खरीदारी करने जाएं, तो सोना-चांदी के साथ एक झाड़ू और थोड़ा धनिया जरूर लें. ये दोनों वस्तुएं केवल परंपरा नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक हैं.

Published by Komal Singh


धनतेरस का त्योहार दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घर-घर में देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है. लोगो का मनना हैं कि धनतेरस पर खरीदी गई चीजें पूरे साल सौभाग्य और समृद्धि लाती हैं. जहाँ एक ओर लोग सोना, चांदी या बर्तन खरीदते हैं, वहीं कई घरों में इस दिन झाड़ू और धनिया के बीज खरीदने की भी परंपरा है. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इन चीजों को खरीदने के पीछे का क्या कारण है ? चलिए जानते हैं इसके पीछे की धार्मिक और व्यावहारिक मान्यता.

झाड़ू खरीदने का महत्व

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है. हिंदू धर्म में झाड़ू को ‘लक्ष्मी का प्रतीक’ माना गया है. कहा जाता है कि जैसे झाड़ू घर की गंदगी को साफ करता है, वैसे ही यह नकारात्मक ऊर्जा और दरीद्रता को भी दूर करता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नई झाड़ू खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और पुराने झाड़ू को त्यागना दरिद्रता को बाहर निकालने का प्रतीक है. इसलिए लोग इस दिन नया झाड़ू लाकर उसे पूजा स्थल में रख देते है और अगले दिन से उसका प्रयोग शुरू करते है.

झाड़ू से जुड़ी देवी लक्ष्मी की मान्यता

Related Post

पुराणों में कहा गया है कि देवी लक्ष्मी को सफाई बहुत प्रिय है. जिस घर में स्वच्छता और सादगी रहती है, वहां मां लक्ष्मी को वास होता है. इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर घर की सफाई करना और उसे पूजा में शामिल करना मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक तरीका माना जाता है.

झाड़ू खरीदने का सही समय

धनतेरस के दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का समय झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है . इस समय खरीदी गई वस्तु को पूरे साल के लिए शुभ और लाभकारी माना जाता है.

धनिया के बीज खरीदने की परंपरा

धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदने की परंपरा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. इसका कारण सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि व्यावहारिक भी है. हिंदी में “धनिया” शब्द में “धन” शब्द शामिल है, जो सीधे-सीधे धन और समृद्धि से जुड़ा हुआ है. लोगों का मानना है कि धनतेरस के दिन खरीदा गया धनिया पूरे साल आर्थिक स्थिरता और समृद्धि लाता है.

Komal Singh

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026