Categories: धर्म

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, ये 7 चीजें खरीदना भी होता है बेहद शुभ, जाने क्या हैं?

Dhanteras 2025: क्या आप जानते हैं कि धनतेरस पर सिर्फ महंगी चीजें ही नहीं, बल्कि कुछ सस्ती और रोजमर्रा की चीजें खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है? ये वस्तुएं न सिर्फ आर्थिक लाभ देती हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य भी लाती हैं.

Published by chhaya sharma

Dhanteras 2025: दीपावली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है, इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है. इसके अलावा धनतेरस के दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू खरीदने से घर में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन सिर्फ सोना-चांदी जैसी महंगी वस्तुएं ही नहीं बल्कि कुछ सस्ती और रोजमर्रा की चीजें खरीदना भी बेहद शुभ होता हैं, तो चलिए जानते हैं क्या है वो चीजें?

धनतेरस 2025 तिथि (Dhanteras 2025 Date)

इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025, शनिवार  के दिन मनाया जाएगा. क्योंकि हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12:18 बजे से हो रही है, जो अगले दिन, 19 अक्टूबर को दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के अनुसार धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा.

धनतेरस 2025 में पूजा का शुभ समय (Dhanteras 2025 Puja Time)

धनतेरस के दिन संध्या काल में पूजन करना सबसे शुभ है, ऐसे में धनतेरस की पूजा का मुहूर्त शाम 7:15 बजे से रात 9:40 बजे तक रहेगा. इस शुभ मुहूर्त में आप माता लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा करके उन्हें खुश कर सकते हैं और उनकी कृपा पा सकते हैं. 

धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना होता है शुभ? (What to buy on Dhanteras 2025)

1.झाड़ू

धनतेरस पर सोना चांदी ही नहीं, बल्कि झाड़ू खरीदना भी सबसे शुभ माना जाता है. क्योंकि धनतेरस के दिन घर में लक्ष्मी जी का वास होता और साफ-सफाई लक्ष्मी जी को बेहद पसंद होती है, ऐसे में धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदना बुराई और दरिद्रता को बाहर करने का प्रतीक है.

2.बर्तन

धनतेरस के दिन स्टील, पीतल या तांबे जैसे धातु के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इन बर्तनों में भोजन करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. 

Related Post

3. भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां

दीपावली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से हो जाती है और दिवाली के दिन गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं, ऐसे में धनतेरस के दिन भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां खरीद सकते हैं, ऐसा करना बेहद शुभ और भाग्यवर्धक होता है.

4. तांबे की वस्तुएं

तांबा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है और इसकी खरीद आयुर्वेदिक रूप से भी श्रेष्ठ मानी जाती है. ऐसे में आप धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं.

5. कंबल या वस्त्र

धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए अगर आपके पास ज्यादा धन नहीं है, तो आप कंबल या वस्त्र खरीद सकते हैं, इस दिन ये खरीदना भी बेहद शुभ होता है. इसके अलावा आप किसी जरूरतमंदों को भी वस्त्र या कंबल का दान धनतेरस के दिन कर सकते हैं. 

6. धनिया के बीज

धनतेरस और दिवाली की पूजा में धनिया के बीज का विशेष स्थान होता है, क्योंकि धनिया को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और दीपावली के दिन इन्हें बोया भी जाता है. ऐसे में आप धनतेरस के दिन धनिया के बीज भी खरीद सकते हैं 

7. नमक

धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ होता हैं, क्योंकि नमक खाना बनाने के लिए रोजाना उपयोग होता है और नमक वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी मददगार होता है.  यह नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करता है.
 
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026