Categories: धर्म

Dhanteras 2025: इस बार धनतेरस पर छाया रहेगा भद्रा का साया, जानें खरीदारी के लिए कौन-सा समय है बेस्ट

Dhanteras 2025: इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस बार धनतेरस पर भद्रा काल का साया पड़ेगा जो काफी अशुभ माना जा रहा है. जिसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं?

Published by Shivi Bajpai

Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल ये त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए काफी शुभ माना जाता है. इस दिन नए बर्तन, झाड़ू और सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. पर इन सब चीजों को खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि धनतेरस पर भद्रा काल होगा या नहीं?

धनतेरस 2025 शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर के 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी.

धनतेरस पर भद्रा है या नहीं?

इस साल 2025 में धनतेरस के दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा. धनतेरस 18 अक्टूबर को है और इस दिन खरीदारी और पूजा के लिए सबसे उचित समय है. जिसमें कोई भी भद्रा का साया नहीं पड़ेगा. इसलिए आप इस बार धनतेरस पर बिना किसी रुकावट के सोना-चांदी या अन्य चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

धनतेरस के शुभ मुहूर्त

खरीदारी का शुभ मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक है 

Related Post

पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम को 7 बजकर 16 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक है

यम दीपक का मुहूर्त: शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 5 मिनट तक है

भद्रा क्यों माना जाता है अशुभ?

ज्योतिष के मुताबिक, भद्रा का समय अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए. धार्मिक मान्यता की भद्रा काल में खरीदारी करने से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है.

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026