Categories: धर्म

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली के दिन इस विधि से करें शिव जी का पूजन, आपको मिलेगी जीवन में दुखों से मुक्ति

Dev Deepawali 2025 Kab Hai: कार्तिक पूर्णिमा का ही दिन था जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत किया था. उसी दिन देवताओं ने भगवान शिव का पूजन किया था. इसलिए इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है.

Published by Shivi Bajpai

Dev Deepawali 2025 Bhagwan Shiv: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन देवी-देवता धरती पर आते हैं और मां गंगा की आरती होती है. इस दौरान गंगा तटों पर लाखों दीप जगमगाते हैं. देव दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा का ही दिन था जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का अंत कर दिया था. उस समय देवताओं ने भगवान शिव का पूजन किया था और फिर उसी दिन से देव दीपावली का पर्व मनाया जाने लगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव जी का पूजन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. 

Related Post

कब है देव दीपावली? (Dev Deepawali 2025 Kab Hai)

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 5 नवंबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर होगा. ऐसे में देव दीपावली 5 नवंबर के दिन मनाई जाएगी.  देव दिपावली मनाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा. यानी त्योहार मनाने का समय 2 घंटे 35 मिनट मिलेगा.

Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत क्यों रखा जाता है? जानें-क्यों पिया था भगवान शिव ने इस दिन विष

देव दीपावली पर इस विधि से करें शिव जी का पूजन (Dev Deepawali Puja Vidhi)

देव दीपावली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. इस दिन प्रदोष काल में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. सबसे पहले चौकी पर साफ लाल या पील रंग का कपड़ा बिछाएं. फिर  उसमें शिव जी की प्रतिमा को स्थापित करें. उसके बाद उनके समक्ष देसी घी का दीपक जलाएं. शिव जी को फूल माला चढ़ाएं. शिवलिंग को कच्चे दूध, शहद, घी, दही और पंचामृत से अभिषेक करके फिर शिव चालीसा पढ़ें. शिव जी के मंत्रों का जाप करें और उन्हें मिठाई अर्पित करें.

Bhagwaan Shiv Ki Aarti: प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव की ये आरती, भोले बाबा की आप पर होगी कृपा!

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026