Categories: धर्म

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूरज को क्यों चढ़ाया जाता है अर्घ्य, जानें इसके पीछे की वजह

Chhath Puja 2025 Day 3: छठ पूजा का तीसरा दिन आज यानी की 27 अक्टूबर 2025 को है. इस दिन महिलाएं सूर्य देवता को संध्या अर्घ्य देती हैं. इस दिन महिलाएं पवित्र नदी में डुबकी लगाती है. सूर्य और छठी मैय्या की अराधना करती हैं. तो आइए जानते हैं कि इस दिन का क्या महत्व है?

Published by Shivi Bajpai

Chhath Puja 2025: छठ पूजा का दिन संध्या अर्घ्य के लिए जाना जाता है. इस दिन महिलाएं पवित्र नदियों और किसी कुंड में डुबकी लगाती हैं. इस बार ये आस्था के महापर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर से हो गई थी और इसकी समाप्ति 28 अक्टूबर को होगी. कल यानी की 27 अक्टूबर को छठ पूजा का तीसरा दिन है, इस दिन शाम के समय महिलाएं नदी या कुंड में जाकर सूर्य को अर्घ्य देती है.

संध्या अर्घ्य का दिन छठ पूजा का सबसे पवित्र दिन होता है. इस दिन व्रती महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव अपनी कृपा बरसाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

संध्या अर्घ्य की पूजा विधि 

  • इस दिन प्रात:काल उठाकर स्नान करने के बाद मुठ्ठी में जल लेकर व्रत का संकल्प करें.
  • पूरे दिन निर्जला व्रत का पालन करें और शाम के समय नदी या तालाब में स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनकर सूर्य को अर्घ्य दें
  • संध्या के समय सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए बांस की बड़ी टोकरी या 3 सूप लें और उसमें चावल, दीया, सिंदूर, गन्ना, हल्दी, सब्जी और अन्य सामग्री को रखें
  • सभी पूजन सामग्रियों को टोकरी में सजा लें और सूर्य को अर्घ्य देते समय सारी चीज़ें सूप में रखें
  • पूजन के समय दीपक जलाएं
  • छठ का डाला सजाकर नदी या कुंड में प्रवेश करके सूर्य देव की पूजा करें और छठी मैया को प्रणाम करके सूर्य देव को अर्घ्य दें.
  • सप्तक (सात चक्र) का ध्यान: इस दौरान व्रती मन में अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करें.

Chhath Puja MahaPrasad: छठ पूजा पर ठेकुआ क्यों है महाप्रसाद, जानें इसका महत्व

संध्या अर्घ्य का भोग

संध्या अर्घ्य के दिन भोग में मुख्य रूप से फल, ठेकुआ, दूध और जल शामिल होता है. फल जैसे केला, अंगूर, सेब आदि को भोग में शामिल किया जाता है. ठेकुआ एक विशेष प्रकार का मिठाई है जो छठ पूजा के लिए बनाया जाता है. संध्या अर्घ्य के दिन परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर पूजा करते हैं जो परिवार की एकता का प्रतीक है.

Chhath Puja 2025: छठ पूजा में मांगी गई मन्नत क्या सच में होती है पूरी, जानें यहां

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. इनखबर इस बात की पुष्टि नहीं करता है)

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026