Categories: धर्म

चंद्र ग्रहण के समय क्यों बंद रहते हैं मंदिर के कपाट? जानें इसकी वजह

Chandra Grahan Temple visit: 7 सितंबर को पूरे देश में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस अवधि के दौरान सारे धार्मिक कार्य और पूजा-पाठ बंद रहते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है।

Published by Shivi Bajpai

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण इस साल पूरे देश में 7 सितंबर रविवार के दिन लगने वाला है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं और सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम भी नहीं किए जाते हैं।

रविवार 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा जिसे भारत में कई जगह पर देखा जा सकता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार चंद्र ग्रहण एक अशुभ घटना है। इस दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित होता है और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है जिस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहते हैं और किसी भी तरह का धार्मिक कार्य नहीं होता है। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।

Related Post

चंद्र ग्रहण के दौरान क्यों बंद रहते हैं मंदिर के कपाट

चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट इसलिए बंद रहते हैं क्योंकि ये समय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में अशुद्ध और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। इससे मूर्तियों पर भी प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ग्रहण का समय ‘सूतक काल’ कहलाता है। इसे शुद्धि और पवित्रता के लिहाज़ से अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए मंदिर में पूजा-पाठ और देवदर्शन स्थगित कर दिए जाते हैं। किसी भी प्रकार के धार्मिक कार्य जैसे हवन और पूजा-पाठ प्रतिबंधित होता है क्योंकि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिसकी वजह से ही किसी भी तरह का शुभ कार्य करना इस दौरान मना होता है।

पारंपरिक रूप से ग्रहण काल को साधना का समय माना गया है. इस दौरान आप भगवान के मंत्रों का जप कर सकते हैं जिससे आपके मन को शांति मिलेगी और नकारात्मकता भी कम होगी.  यही वजह है कि इस दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ रोक दिए जाते हैं और मंदिरों के कपाट को भी बंद कर दिया जाता है. 

Shivi Bajpai

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026