Categories: धर्म

Chandra Grahan 2025: ग्रहण के वक्त ये क्या करते थे लोग? चंद्रग्रहण पर प्राचीन दुनिया की रहस्यमयी कहानियां!

Chandra Grahan 2025: जब चांद को निगलते हैं ड्रैगन और पीछा करते हैं भेड़िए। जानिए भारत से लेकर चीन, यूरोप और अफ्रीका तक की रहस्यमयी मान्यताएं

Published by Shivani Singh

Lunar Eclipse Beliefs: चंद्रग्रहण एक अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसे विज्ञान तो इसे आसानी से धरती-चंद्रमा-सूरज की सरल सी स्थिति से समझा देता है, लेकिन दुनिया भर की संस्कृतियों में यह घटना रहस्यों, मान्यताओं और कल्पनाओं से घिरी हुई है। भारत में जहाँ राहु-केतु की पौराणिक कथा से जोड़ा जाता है वहीँ चीन में चंद्रमा को निगलते ड्रैगन की कहानी से जोड़ा जाता है। चंद्रग्रहण के इस प्राकृतिक घटना को इंसानी कल्पना ने हमेशा गहराई से देखा है। क्या है इन मान्यताओं की जड़? और क्यों आज भी कई लोग इस खगोलीय क्षण को एक अलौकिक संकेत मानते हैं?

आइए, जानते हैं चंद्रग्रहण से जुड़ी इन विचित्र लेकिन दिलचस्प मान्यताओं के पीछे की कहानियां। भारत से लेकर चीन, अफ्रीका, यूरोप और इस्लामिक परंपराओं तक…

भारत में चंद्रग्रहण को लेकर मान्यताएं

दरअसल आज यानी रविवार रात को चंद्रग्रहण लगने वाला है, जो भारत समेत कई जगहों पर दिखाई देगा। भारतीय सनातन परंपरा में चंद्रग्रहण को राहु-केतु की पौराणिक कथा से जोड़ा जाता है। ऐसा माना जाता है कि स्वर्भानु नाम का एक राक्षस का सिर राहु बनकर चंद्रमा को निगल जाता है, जिससे ग्रहण लगता है। गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण के दौरान, सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ आदि भी नहीं किए जाते हैं। अन्य सभ्यताओं में भी चंद्रग्रहण को लेकर अलग-अलग मान्यताएँ हैं।

इस्लाम में चंद्रग्रहण को लेकर मान्यताएं

इस्लाम में, ग्रहण एक धार्मिक घटना है, जिसके दौरान नमाज़ पढ़ने और प्रार्थना करने का रिवाज़ है। इसे अशुभ नहीं माना जाता, बल्कि ईश्वर की महानता का स्मरण कराने का समय माना जाता है।

दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में क्या हैं मान्यताएं?

दक्षिण अमेरिकी इंका सभ्यता में, ग्रहण को सूर्य देवता की नाराजगी और क्रोध का प्रतीक माना जाता था और इसे शांत करने के लिए विशेष बलिदान दिए जाते थे। मूल अमेरिकी ओजिब्वा जनजातियों की कथाओं में, ग्रहण को आत्माओं की चेतावनी और असंतुलन का संकेत माना जाता था। वहीं, पश्चिम अफ्रीका के टोगो-बेनिन क्षेत्र में, ग्रहण को सूर्य और चंद्रमा के बीच लड़ाई माना जाता था, और इस समय लोग पुराने मतभेदों को सुलझाकर शांति बढ़ाते हैं।’

चीन में क्या है मान्यताएं?

प्राचीन चीन में, ग्रहण को एक दैवीय संकेत माना जाता था और इसे सम्राट के भविष्य से जोड़ा जाता था। ऐसी मान्यता थी कि एक बड़ा अजगर या ड्रैगन चंद्रमा को निगल जाता है। ग्रहण के दौरान, लोग ढोल बजाते और शोर मचाते थे ताकि अजगर या ड्रैगन डर जाएँ और चंद्रमा को छोड़ कर वापस लौट जाएँ।

Shardiya Navratri Dress: नवरात्रि के 9 दिन पहने इन रंगों के कपड़े, माता रानी की होगी कृपा

यूरोप की मान्यताएं

प्राचीन ग्रीस-यूरोप में, ग्रहण को देवताओं के क्रोध और आने वाली बुरी घटनाओं का संदेश माना जाता था। नॉर्स (स्कैंडिनेवियाई) मान्यता के अनुसार, दो विशाल भेड़िये, स्कोल और हाटी, चंद्रमा और सूर्य का पीछा करते हैं और ग्रहण तभी होता है जब वे पकड़े जाते हैं।

इटली की मान्यताएं 

इटली में चंद्रग्रहण को लेकर ख़ास मान्यताएं हैं। वहां यह माना जाता है कि ग्रहण के दौरान लगाए गए फूल वर्ष के किसी भी अन्य समय में लगाए गए फूलों की तुलना में अधिक चमकीले और रंगीन होते हैं।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण में क्या कहते हैं ?

आधुनिक विज्ञान के अनुसार, ग्रहण केवल एक खगोलीय घटना है। चंद्र ग्रहण के दौरान, पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, जिससे उसका रंग बदल जाता है या वह काला हो जाता है।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

क्या विदेश में रहकर किया जा सकता है पिंडदान, जानें क्या कहता है धर्म?

Shivani Singh

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी नहीं…इस बड़े शो का हिस्सा बनने जा रही Bigg Boss फेम Nehal Chudasama

Bigg Boss 19 Fame Nehal Chudasama: बिग बॉस 19 से लोगों का दिल जीतने नेहल…

January 20, 2026

ICSI CSEET 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ICSI CSEET 2026 January Result OUT: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी…

January 20, 2026

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर की दरिंदगी सीसीटीवी में कैद, कमजोर दिल वाले ना देखें तस्वीर

Gurugram Doctor Scorpio Case: गुरुग्राम के डॉक्टर ने गुस्से में एक डिलीवरी ब्वॉय को अपनी…

January 20, 2026

‘कट्टर मुसलमान…’, एआर रहमान के बयान पर बोलीं बांग्लादेशी लेखिका; शाहरुख-सलमान का भी किया जिक्र

A.R. Rahman Controversy: बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एआर रहमान द्वारा सांप्रदायिकता को लेकर की…

January 20, 2026

Kia Seltos को टक्कर देगी Skoda की ये नई SUV, फीचर्स से लेकर इंटिरियर तक सब है धांसू

Skoda Kushaq facelift 2026: जिन लोगों को कार का काफी शौक है, उनके लिए खुशखबरी…

January 20, 2026