Categories: धर्म

Bhaum Pradosh Vrat 2025: 2 या 3 दिसंबर कब रखा जाएगा भौम प्रदोष व्रत? जानें सही डेट और पूजा विधि

Bhaum Pradosh Vrat 2025: साल 2025 का मार्गशीर्ष माह (अगहन) धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ये माह भगवान शिव को समर्पित है. त्रयोदशी तिथि पर रखा जाने वाला प्रदोष व्रत भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ माना जाता है. तो आइए जानते हैं इसकी सही तिथि के बारे में विस्तार से.

Published by Shivi Bajpai

Bhaum Pradosh Vrat 2025 Date: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है. यह व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है. हर महीने की शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, लेकिन जब यह तिथि मंगलवार को पड़ती है तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. भौम यानी मंगलवार, और इस दिन किया गया शिव-पूजन बहुत फलदायी माना जाता है. ये व्रत 2 दिसंबर को रखा जाएगा.

भौम प्रदोष व्रत कब है? (When is Bhaum Pradosh Vrat 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का समय इस प्रकार है.

त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ: 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर.

त्रयोदशी तिथि का समापन: 3 दिसंबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर.

Related Post

प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा प्रदोष काल में ही की जाती है. प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद और रात्रि से पहले का समय होता है. चूंकि त्रयोदशी तिथि 2 दिसंबर की शाम को प्रदोष काल में व्याप्त रहेगी, इसलिए भौम प्रदोष व्रत 2 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को ही रखा जाएगा.

भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. व्रत का संकल्प लें. पूजा के लिए बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, अक्षत, धूप, दीपक और मिष्ठान तैयार रखें. प्रदोष काल के समय स्नान करें और हाथ पैर धोकर शुद्ध हो जाएं. एक चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करें.

सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल और कच्चे दूध से अभिषेक करें. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि अर्पित करें. इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें या सुनें. आखिर में भगवान शिव की आरती करें और सभी में प्रसाद वितरित करें.

Magh Mela 2026: साल 2026 में इस दिन से शुरू हो जाएगा माघ मेला, जानें कितने दिनों तक चलेगा?

भौम प्रदोष व्रत का धार्मिक महत्व (Significance of Bhaum Pradosh Vrat)

जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है तो इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जता है. भौमशब्द मंगल ग्रह से संबंधित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने और भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को रोगों से मुक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है. जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष होता है, उन्हें इस व्रत को करने से विशेष लाभ मिलता है.

Premanand Ji Maharaj: दूसरों की निंदा सुनना सही है या गलत.. जानें प्रेमानंद जी महाराज

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026