Categories: धर्म

Basant Panchami 2026 Date: साल 2026 में बसंत पंचमी कब ? नोट करें सरस्वती पूजा की डेट और मुहूर्त

Basant Panchami 2026 Date: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. जानते हैं साल 2026 में किस दिन पडे़गा बसंत पंचमी का पर्व.

Published by Tavishi Kalra

Basant Panchami 2026 Date:  बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती की पूजा के लिए खास माना जाता है. इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. मां सरस्वती ज्ञान, संगीत, वाणी और विद्या की देवी हैं. यह दिन छात्रों के लिए बहुत खास होता है. साल 2026 में बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी, 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा.

बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है. साल 2026 में बसंत पंचमी 23 जनवरी को पड़ेगी. इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है. 

बसंत पंचमी 2026 तिथि

पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी, 2026 को  रात 2:28 मिनट पर होगी.
वहीं पंचमी तिथि का अंत 24 जनवरी 23, 2026 को रात 1:46 मिनट पर होगा.

बसंत पंचमी 2026 सरस्वती पूजा मुहूर्त

बसन्त पंचमी के दिन सरस्वती पूजा मुहूर्त सुबह 07:13 से 12:33 तक रहेगा.
जिसकी कुल अवधि – 05 घण्टे 20 मिनट्स रहेगी.

Related Post

सरस्वती पूजा का महत्व

इस खास दिन पर बच्चों को पहला अक्षर लिखना सिखाया जाता है. बसन्त पंचमी का दिन विद्या आरम्भ या अक्षर लिखने के लिए शुभ माना गया है.इस दिन माता-पिता शिशु को माता सरस्वती के आशीर्वाद के साथ विद्या आरम्भ कराते हैं. सभी विद्यालयों में आज के दिन सुबह के समय माता सरस्वती की पूजा की जाती है.

सरस्वती पूजा का जो मुहूर्त दिया गया है उस समय पञ्चमी तिथि और पूर्वाह्न दोनों ही व्याप्त होते हैं. इसीलिए वसन्त पंचमी के दिन सरस्वती पूजा इसी समय के दौरान करना श्रेष्ठ है.

Grahan 2026: साल 2026 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण? नोट करें भारत में ग्रहण की डेट्स?

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra
Published by Tavishi Kalra

Recent Posts

Excise policy case: आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया ने हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, की ये मांगे

Excise policy case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों ने…

March 11, 2026

Fridge Gas Leak: क्या आपकी फ्रिज से भी लीक हो रही गैस, जानें क्या करें और क्या न करें?

Fridge Gas Leak: रेफ्रिजरेटर एक ऐसी चीज है जो आज के समय में हर किसी…

March 11, 2026

क्या शरीर को नुकसान पहुंचा रहा RO का पानी, डॉक्टर्स ने बताया सच; सुन नहीं होगा यकीन

Ro Water Harmful Or Not: रिवर्स ऑस्मोसिस यानी आरो वाले प्यूरीफायर लोगों के बीच काफी…

March 11, 2026