Categories: धर्म

अमरनाथ गुफा में दिखते हैं अमर कबूतर,जानें शिव की अमरता कथा का चमत्कारी सच

अमरनाथ शिवलिंग को लेकर कई कथाएं है। एक कथा है कि आमरनाथ की गुफा में अमर कबूतरों का जोड़ा रहता है। आइए, इसके पीछे की कथा जानते हैं।

Published by Preeti Rajput

Amarnath Cave story: अमरनाथ यात्रा का नाम सुनते ही मन में बर्फ के शिवलिंग की छवि आ जाती है। लेकिन इस गुफा से जुड़ा एक और चमत्कारी रहस्य यहां दिखाई देने वाले कबूतरों का जोड़ा है। जी हां, ऐसी मान्यता है कि यह जोड़ा कोई आम कबूतर नहीं है, बल्कि अमर है। हर साल हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के साथ-साथ इन कबूतरों के भी दर्शन करते हैं और इसे शुभ संकेत मानते हैं।

भगवान शिव ने सुनाई थी अमरता की कथा

पौराणिक मान्यता के मुताबिक माता पार्वती ने एक दिन भगवान शिव से पूछा कि वे हमेशा अमर क्यों हैं? इस सवाल का जवाब देने के लिए भगवान शिव उन्हें हिमालय के एक गुप्त स्थान यानी अमरनाथ गुफा पर लेकर आए। यहां उन्होंने पार्वती जी को अमरत्व (immortality) की कथा सुनानी शुरू की। लेकिन कथा के दौरान पार्वती जी को नींद आ गई।

कहानी में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि जब माता पार्वती सो गई थीं तब पास ही बैठे कबूतरों का एक जोड़ा पूरी कथा ध्यान से सुनता रहा। भगवान शिव को लगा कि पार्वती जी सुन रही हैं, लेकिन असल में वो कबूतर कथा सुन रहे थे। जब शिव जी को ये बात पता चली तो उन्होंने उन्हें शापित करने की बजाय अमरता का वरदान दे दिया।

Vastu Guru Manyyaa Exclusive: 26 जुलाई 2025 राशिफल: किसका दिन रहेगा धमाकेदार और किसे रहना होगा थोड़ा संभलकर, जानिए आज का लकी नंबर और लकी…

Related Post

आज भी दिखते हैं अमर कबूतर

आज भी अमरनाथ गुफा में कई बार श्रद्धालु कबूतरों के जोड़े को देखते हैं। सोचने वाली बात ये है कि इतनी ऊंचाई पर, जहां ऑक्सीजन भी कम है और खाने-पीने का कोई इंतजाम नहीं होता, वहां ये कबूतर सालों से कैसे जिंदा हैं? वैज्ञानिक भले ही इसे संयोग मानें लेकिन श्रद्धालुओं के लिए ये बाबा बर्फानी की कृपा का ही परिणाम है।

कबूतरों के दर्शन का धार्मिक महत्व

अमरनाथ यात्रा के दौरान अगर किसी को इन कबूतरों के दर्शन हो जाएं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। लोग मानते हैं कि ये दर्शन शिव और शक्ति दोनों के आशीर्वाद का प्रतीक हैं। कई भक्तों का तो कहना है कि उन्होंने गुफा में कबूतरों को शिवलिंग के चारों ओर उड़ते हुए देखा है, जो खुद एक चमत्कार से कम नहीं।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

शनिवार को जरूर खाएं ये खास चीज, शनिदेव के प्रकोप से बच जाएंगे आप…पैसों और खुशियों से भर जाएगा घर संसार!

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026