ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा और गुरु की युति से बनने वाला गजकेसरी योग अत्यंत शुभ माना जाता है, यह योग व्यक्ति के जीवन में धन, मान-सम्मान और तरक्की के द्वार खोलता है, अक्षय तृतीया पर इसका बनना इस दिन के महत्व को कई गुना बढ़ा देता है.
मेष राशि: करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल साबित हो सकता है, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और नई नौकरी के संकेत भी मिल रहे हैं, आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और सीनियर्स भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं, विदेश में काम करने का सपना भी पूरा हो सकता है, परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही सेहत में भी सुधार देखने को मिल सकता है.
तुला राशि: आय के नए स्रोत और पारिवारिक खुशियां
तुला राशि के लोगों के लिए अक्षय तृतीया शुभ परिणाम लेकर आ सकती है, धन लाभ के मजबूत योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है, बिजनेस में मुनाफा होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं, नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं, घर या संपत्ति खरीदने का प्लान बन सकता है, परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.
You Might Be Interested In
धनु राशि: निवेश और व्यापार में मिलेगा फायदा
धनु राशि के जातकों के लिए यह योग विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, खासकर व्यापार करने वालों के लिए कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है, नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे करियर में ग्रोथ होगी, विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े काम में सफलता मिलने के योग हैं, परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी.
अक्षय तृतीया का धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ दिन माना जाता है, इस दिन सोना-चांदी खरीदना, नया काम शुरू करना और दान-पुण्य करना बेहद फलदायी माना जाता है, मान्यता है कि इस दिन किया गया हर शुभ कार्य अक्षय फल देता है यानी उसका प्रभाव जीवनभर बना रहता है.
You Might Be Interested In