Categories: धर्म

Chanakya Niti: इंसान की इन 5 आदतें को देख गुस्से में घर छोड़ देती है मां लक्ष्मी! रहते हैं हमेशा गरीब

Chanakya Niti In Hindi : आचार्य चाणक्य का कहना हैं कि, कुछ लोगों में ऐसी आदतें होती है, जो उन्हें हमेशा गरीब बनाएं रखती हैं, क्योंकि देवी लक्ष्मी उन से कभी खुश नहीं होती है और उनका घर छोड़ देती हैं. चलिए जानते हैं यहां कि क्या है इंसान की वो आदतें?

Published by chhaya sharma

Acharya Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य इतिहास के सबसे महान विद्वान, दार्शनिक माने जाते हैं, उन्हें महान राजनेता और अर्थशास्त्री भी कहा जाता है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति नाम के एक ग्रंथ की रचना की, जो आज के समय में काफी लोकप्रिय है. चाणक्य नीति में बताई गई बातों की मदद से कोई भी अपने जीवन में सफलता हासिल कर सकता है. आचार्य चाणक्य का कहना है कि, कुछ लोगों में ऐसी आदतें होती है, जो हमेशा उन्हें गरीब बनाएं रखती हैं. व्यक्ति की उन आदतों की वजह से देवी लक्ष्मी उनसे कभी खुश नहीं होती है और उनका घर छोड़ देती हैं. चलिए जानते हैं यहां कि क्या है इंसान की वो आदतें?

किन आदतों की वजह से घर में नहीं आती मां लक्ष्मी 

बिना किसी वजह से पैसा खर्च करना

आचार्य चाणक्य कहता हैं कि जिन लोगों को बेवजह पैसा खर्च करने की आदत होती है, उनके घर से देवी लक्ष्मी रूठ कर चली जाता है और कभी नहीं आती हैं, अपनी इस आदत की वजह से लोग हमेशा गरीब रहते हैं. इसलिए धन हमेशा सोच समझकर खर्च करना चाहिए और आए हुए धन की इज्जत करनी चाहिए. साथ ही दूसरों को खुश करने के लिए और दिखावे के लिए कभी भी पैसा नहीं खर्च करना चाहिए.  

रसोई में जूठे बर्तन रखना 

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग रात भर रसोई में जूठे बर्तन रखते हैं, उनके घर भी लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता हैं, क्योंकि हिंदू शास्त्र में रसोई घर को पवित्र जगह माना जाता हैं और यहां मां लक्ष्मी का वास होता हैं. इसलिए गैस और चूल्हे के पास कभी भी  पास जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए. ऐसा करने से धन की हानि होने लगती हैं. इसके अलावा जूठे बर्तन स्वच्छता पर भी असर डालते हैं, जिससे घर के लोगों का स्वास्थ भी खराब होता है और इलाज में ज्यादा पैसा खर्च होता है. 

शाम के समय झाड़ू लगाना 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग शाम के समय घर में झाड़ू लगाते हैं, उन लोगों के घर से मां लक्ष्मी नराज हो कर चली जाती हैं, क्योंकि माना जाता है कि झाड़ू में माता लक्ष्मी का वास होता है और शाम के समय मां लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है. इसलिए शाम को झाड़ू लगाने से वो नराज हो जाती हैं. ऐसे में अगर आपको शाम के समय झाड़ू लगाने की आदत है, तो अभी छोड़ दीजिए

Related Post

आलस्य करना

चाणक्य नीति के अनुसार, आलस करने वाले व्यक्ति के जीवन में उसे कभी कुछ हासिल नहीं होता है और मां लक्ष्मी भी ऐसे व्यक्ति से कभी खुश नहीं होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, आलस करने वाला व्यक्ति हाथ आया सफलता का अवसर अपनी इस आदत की वजह से गवाह देता है और हमेशा पछताता रहता है. इसलिए जीवन में कभी भी आलस नहीं करना चाहिए और कड़ी मेहनस और लगन से काम करना चाहिए.

खराब व्यवहार करना

आचार्य चाणक्य का कहना है कि, जिस व्यक्ति का व्यवहार या स्वभाव खराब होता है. उसे जीवन में सफलता बहुत मुश्किल से मिलती है, अपनी इस आदत की वजह से ऐसे व्यक्ति किसी का भी दिल दुखा सकते हैं और किसी का दिल दुखान की वजह से मां लक्ष्मी कभी भी खुश नहीं होती है और घर से रूठ कर वापस चली जाती हैं. इसलिए जीवन में हमेशा सब से नम्रता और मीठी वाणी के साथ ही बात करनी चाहिए. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026