Categories: धर्म

खतरे की घंटी या खुशियों की सौगात! घर में अक्सर दिखने वाली लाल-काली चींटियां दे रही हैं किस बात का संकेत? अभी जान लें वरना सहना पड़ सकता है बहुत कुछ

Vastu Tips: अगर आपके घर में अचानक बहुत सारी चींटियां दिखाई देने लगें, तो इसे सिर्फ सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज न करें।

Published by

Vastu Tips: अगर आपके घर में अचानक बहुत सारी चींटियां दिखाई देने लगें, तो इसे सिर्फ सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज न करें। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चींटियों की मौजूदगी कई बार आने वाले शुभ या अशुभ संकेतों की ओर इशारा करती है। खासतौर पर इनके रंग, दिशा और गतिविधियों के आधार पर कई गूढ़ संकेत मिलते हैं।

काली चींटियों का घर में आना शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, काली चींटियों का घर में आना शुभ माना जाता है। यह सुख-समृद्धि और धन आगमन का संकेत देती हैं। वहीं दूसरी ओर, लाल चींटियों का दिखना अशुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि लाल चींटियां घर में कलह, आर्थिक नुकसान या कर्ज जैसी समस्याओं की आहट देती हैं। इन्हें शनि और राहु के प्रभाव से जोड़ा जाता है।

चींटियों के आने की दिशा देखें

चींटियों के आने की दिशा भी विशेष मायने रखती है। उत्तर दिशा से आने वाली चींटियां सुख का संकेत देती हैं, दक्षिण दिशा से लाभ और पश्चिम दिशा से यात्रा के योग बनते हैं। लेकिन पूर्व दिशा से चींटियों का आना शुभ नहीं माना जाता।

चावल के डिब्बे या बर्तन में काली चींटियां

अगर चावल के डिब्बे या बर्तन में काली चींटियां नजर आएं, तो यह आर्थिक लाभ और तंगी से राहत की ओर संकेत करता है। इसी तरह अगर सोने के आभूषणों पर चींटियां दिखाई दें, तो यह संपत्ति में वृद्धि और भौतिक सुखों के मिलने का सूचक माना जाता है।

Related Post

लाल चींटियों से अंडे का कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि अगर लाल चींटियां अंडा लेकर घर से निकलें, तो यह भी शुभ संकेत होता है। यह नई शुरुआत, तरक्की और सकारात्मक बदलाव का इशारा देता है।

काली चींटियों को आटा खिलाना शुभ

वास्तु के अनुसार, काली चींटियों को आटा और शक्कर खिलाना पुण्यकारी माना जाता है और यह शनि-राहु के दोषों को कम करता है। वहीं लाल चींटियों से छुटकारा पाने के लिए नींबू, तेजपत्ता या काली मिर्च जैसे प्राकृतिक उपाय अपनाने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

Published by
Tags: Vastu Tips

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026