Categories: धर्म

18 july 2025 Ka Panchang: श्रवण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि! आज के पंचांग में जाने राहुकाल का समय और दिन का शुभ मुहूर्त

Today Panchang 18 july 2025: हिंदी पंचाग के अनुसार आज 18 जुलाई 2025 के दिन श्रवण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज  सूर्योदय सुबह 05:35 पर होगा और सूर्यास्त शाम 07:20 पर होगा। इसके अलावा आज अश्विनी नक्षत्र और धृति योग का शानदार संयोग बन रहा हैं, जिसके लिहाज से 17 जुलाई 2025 का दिन अच्छा है।

Published by chhaya sharma

Aaj ka Panchang 18 july 2025: हिंदी पंचाग के अनुसार आज 18 जुलाई 2025 के दिन श्रवण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो आज शाम 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज  सूर्योदय सुबह 05:35 पर होगा और सूर्यास्त शाम 07:20 पर होगा। इसके अलावा आज अश्विनी नक्षत्र और धृति योग का शानदार संयोग बन रहा हैं, जिसके लिहाज से 17 जुलाई 2025 का दिन अच्छा है। तो चलिए जानते हैं हिंदी पंचाग के अनुसार आज का दिन नक्षत्र और योग का समय क्याहै। राहुकाल का समय क्या है और आज के दिन में कौन सा समय सबसे अच्छा हो सकता है, जिसमें आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं। 

आज 18 जुलाई 2025 के पंचांग में अश्विनी नक्षत्र का समय 

हिंदी पंचाग (Hindi Panchang) के अनुसार आज 18 जुलाई 2025 को अश्विनी नक्षत्र पढ़ रहा है, जो देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र सताईस नक्षत्रों में से सबसे पहला नक्षत्र होता है। वहीं अश्विनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह घोड़े को माना जाता है, जो कि यात्रा का प्रतीक भी है और यात्रा शब्द अपने आप में ही किसी प्रकार के आरंभ का प्रतीक है | अश्विनी नक्षत्र को भी किसी प्रकार की यात्राओं से जोड़कर देखा जा सकता है | अश्विनी नक्षत्र के प्रभाव में आने वाले जातक अपने कार्यों को शीघ्रता से आरंभ करने में विश्वास रखते हैं | किसी भी काम में स्पष्टता इनकी मुख्य विशेषता है |

आज 18 जुलाई 2025 के पंचांग में सुकर्मा और धृति योग का समय 

हिंदी पंचाग (Hindi Panchang) के अनुसार आज 18 जुलाई 2025 को धृति योग पढ़ रहा है, जो शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष मान्यताओं धृति योग को दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है।

आज 18 जुलाई 2025 पंचांग के अनुसार आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है।

कालाष्टमी

प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनायी जाती है। इस दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है। आज के दिन सुबह किसी पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करने के बाद पितरों का तर्पण करना चाहिए और उसके बाद भैरव जी की पूजा करनी चाहिए। जो लोग किसी नदी या तालाब में स्नान के लिए नहीं जा सकते, वो घर पर ही अपने स्नान के पानी में पवित्र नदियों का आह्वाहन करके स्नान कर सकते है, ऐसा करने से आपके जीवन से सारी परेशानियाँ दूर होंगी, हर प्रकार के भय से छुटकारा मिलेगा और सुख-साधनों में बढ़ोतरी ह सकती है। 

Related Post

शीतलाष्टमी व्रत

आज के दिन श्री शीतलाष्टमी व्रत है, जिसकी वजह से आज माता शीतला की उपासना की जाती है, आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद विधि-पूर्वक देवी शीतला की उपासना करनी चाहिए। आज के दिन शीतला माता के निमित्त व्रत करने और बांसी भोजन करने की परंपरा है, साथ ही देवी मां को भी बांसी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है। देवी शीतला मां का स्वरूप अत्यंत कल्याणकारी है। माता शीतला अपने भक्तों की सारी परेशानियों को दूर करती हैं, उन्हें हर प्रकार के भय और बीमारी से बचाकर रखती हैं, साथ ही लंबी आयु का वरदान देती हैं। अतः देवी मां की कृपा से आप सबकुछ पाने की क्षमता हासिल कर सकते हैं। 

पंचांग के अनुसार 18 July 2025 के शुभ मुहूर्त का समय 

आज के शुभ दिन की बात करें तो दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक इस शुभ मुहूर्त में आप गृह प्रवेश, नामकरण संस्कार, विवाह, धार्मिक अनुष्ठान, और नए काम की शुरुआत जैसे कई तरह के शुभ कार्य कर सकते हैं।

पंचांग के अनुसार 18 July 2025 के राहुकाल का समय

आज राहुकाल रात 10:44 से 12:26 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल एक अशुभ समय माना जाता है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, या किसी महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है। यह हर दिन लगभग 1.5 घंटे तक रहता है और सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच कभी भी हो सकता है।

  • दिल्ली- सुबह 10:44 – 12:27 PM
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:06 – 12:45 PM
  • चंडीगढ़- सुबह 10:45 – 12:29 PM
  • लखनऊ- सुबह 10:30 – 12:12 PM
  • भोपाल- सुबह 10:46 – 12:26 PM
  • कोलकाता- सुबह 10:02 – 11:43 AM
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:05 – 12:45 PM
  • चेन्नई- सुबह 10:39 – 12:15 PM

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इन खबर इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।

chhaya sharma

Recent Posts

Silver Rate Today: सोमवार को किसे लगा झटका, बढ़े या फिर घटे चांदी के दाम? नोट करें शहरों के रेट्स

वैश्विक स्तर पर आए बदलावे के चलते चांदी की कीमतों पर भी दबाव देखने को…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026

RBSE Board Result 2026: आज आने वाला है RBSE क्लास 10 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक जानें तरीका

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज क्ला 10 का रिजल्ट…

March 23, 2026

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में आज कैब मिलना मुश्किल, हड़ताल पर उतरे ड्राइवर्, जानें क्या है वजह?

Cab Driver Strike: गुरुग्राम में कैब ड्राइवरों ने आज हड़ताल रखी है. आखिर इसकी क्या…

March 23, 2026