Rajasthan Weather: राजस्थान में 3 दिन आफत की बारिश, जयपुर-बीकानेर समेत कई जिलों में अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के कारण शीतलहर का दौर अब भी जारी है. एक बार फिर मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर महाअलर्ट जारी कर दिया है.

Published by Heena Khan

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी के कारण शीतलहर का दौर अब भी जारी है. एक बार फिर मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर महाअलर्ट जारी कर दिया है. चलिए जान लेते हैं आज राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है? हाल ही में IMD के  जयपुर सेंटर ने राजस्थान के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों के लिए मौसम की कड़ी चेतावनी जारी की है. डिपार्टमेंटका कहना है कि , 22 और 23 जनवरी के बीच जयपुर डिवीजन के अलवर, झुंझुनू, सीकर और दौसा जिलों और बीकानेर डिवीजन के चूरू, श्री गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है.

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से होगी, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ सकती है. जिसके चलते IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां फसलों पर असर पड़ सकता है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह डिस्टर्बेंस हिमालयी क्षेत्र से राजस्थान की ओर बढ़ेगा, जिससे सर्दियों की बारिश (जिसे मावठ कहते हैं) हो सकती है. जयपुर डिवीजन के अलवर और दौसा जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि झुंझुनू और सीकर में हल्की बूंदाबांदी होने की उम्मीद है.

जानें अन्य राज्यों का हाल

जहां एक तरफ लोगों को शीतलहर और ठंड से थोड़ी राहत थी, वहीं फिर मौसम ने एक और बार करवट ले ली है. कश्मीर से लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार तक मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी इलाकों में बादल, बारिश और गरज-चमक देखने को मिल रही है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है. चलिए जान लेते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है. 

Aaj Ka Mausam: बर्फ-बारिश का डबल अटैक! कश्मीर से दिल्ली तक मौसम का बदला मिजाज

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Mojtaba Khamenei: मोजतबा नहीं थे अली खामेनेई की पहली पसंद! फिर आखिर कैसे बन गए सुप्रीम लीडर, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Mojtaba Khamenei: 28 फरवरी को इज़राइल-US हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के…

March 11, 2026