चलती ट्रेन में खून! सेना के जवान की चाकू मारकर हत्या, कोच अटेंडेंट कैसे हुआ गिरफ्तार

रविवार की देर रात जम्मूतवी-एक्सप्रेस (Sabarmati Express) में, लूणकरणसर (Lunkaransar) और बीकानेर (Bikaner) के बीच, गुजरात के सेना के जवान (Army personnel from Gujarat) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. उनका विवाद ट्रेन के कोच अटेंडेंटों से हुआ था, जिसके बाद एक अटेंडेंट ने उन पर चाकू से तेजी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल जवान की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. जीआरपी (GRP) ने एक अटेंडेंट (Attendent) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Published by DARSHNA DEEP

Army Jawan Murder Case: राजस्थान के बीकानेर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां, एक चलती ट्रेन के स्लीपर कोच में सेना के एक जवान की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है. यह चौंका देने वाली वारदात रविवार की देर रात जम्मूतवी-एक्सप्रेस (साबरमती एक्सप्रेस) में हुई. 

कब और कैसी हुई पूरी वारदात?

जानकारी के मुताबिक, गुजरात के रहने वाले जवान जिगर कुमार फिरोजाबाद से ट्रेन में सवार होकर बीकानेर आ रहे थे. लूणकरणसर और बीकानेर के बीच चलती ट्रेन में, उनका कोच अटेंडेंटों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक कोच अटेंडेंट ने जिगर कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस भयानक हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. 

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत बीकानेर के पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया. जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) के सीआई आनंद गिला ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 2 तारीख की रात लगभग 11 बजे की है, जब ट्रेन लोनकण रेलवे स्टेशन से निकली थी. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि झगड़े के बाद आरोपी अटेंडेंट ने चाकू से हमला किया था जिससे उनकी मौत हो गई. 

कहां तक पहुंची पुलिस की कार्रवाई?

पुलिस ने इस घटना में एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.  जीआरपी इस हत्याकांड की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है ताकि वारदात के सही कारणों और इसमें शामिल सभी लोगों का जल्द ही पता लगाया जा सके. यह घटना चलती ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026