55000 साल बाद बाहरी दुनिया से मिली ये जनजातियां! आज भी पेड़ों पर बनाती हैं घर

Korowai Tribe: कोरोवाई जनजाति इंडोनेशिया के पापुआ जंगलों में रहती है और पेड़ों पर घर बनाकर जीवन गुजारती है. यह जनजाति आज भी आधुनिक दुनिया से दूर है.

Published by Mohammad Nematullah

Korowai tribe: इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत के घने और रहस्यमयी जंगलों में एक ऐसी जनजाति रहती है जिसने अपनी अनोखी जीवनशैली से दुनिया को हैरान कर रखा है. इस जनजाति को कोरोवाई कहते है. ये लोग जमीन पर नही बल्कि ऊंचे पेड़ पर अपने घर बनाते है. इनके ‘ट्री हाउस’ लगभग 10 से 50 मीटर ऊंचे होते हैं और मजबूत पेड़ की शाखा पर टिके होते है. इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का कोई दृश्य हो.

क्यों ये लोग ऐसे रहते है

कोरोवाई जनजाति सिर्फ़ दिखावे के लिए पेड़ पर नही रहती. इसके पीछे एक मजबूत कारण है. ऐतिहासिक रूप से उन्हें दुश्मन जनजातियों से कई खतरों का सामना करना पड़ा है. जमीन के ऊपर बने ये घर उन्हें ऐसे हमले से बचाते है. इसके अलावा ये जंगल में जंगली जानवरो से भी उनकी रक्षा करते है. यह तरीका सालो से कारगर रहा है और अब एक परंपरा बन गया है.

कोरोवाई जनजाति उन गिने-चुने समुदाय में से एक है जो आधुनिक दुनिया से काफी हद तक अलग-थलग है. 1970 के दशक तक दुनिया को उनके अस्तित्व के बारे में कुछ भी पता नहीं था. कुछ कोरोवाई लोग तो यह भी मानते थे कि वे ही धरती पर अकेले इंसान है. आज भी इस जनजाति के कुछ समूह ऐसे हैं जिन्होंने कभी किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं देखा.

कोरोवाई जनजाति क्या खाते है

कोरोवाई जनजाति पूरी तरह से जंगल पर निर्भर है. वे न तो शहरों में रहते हैं और न ही बाजार से सामान खरीदता है. वे मछली पकड़ते है. शिकार करते हैं और जंगल से भोजन इकट्ठा करते है. उनके लिए जंगल सिर्फ़ एक जगह नहीं बल्कि उनका घर है. उनका जीवन है. कोरोवाई जनजाति हमें सिखाती है कि मनुष्य अपने परिवेश के साथ कैसे तालमेल बिठा सकते है. जहां हम तकनीक पर तेज़ी से निर्भर होते जा रहे है. वहीं ये लोग प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए एक सादा लेकिन सुरक्षित जीवन जीते है. यह जनजाति अपनी जीवनशैली और जीवन के प्रति दृष्टिकोण के माध्यम से दुनिया को एक नया नजरिया प्रदान करती है.

यह जनजाति आधुनिक दुनिया से अलग-थलग है और पूरी तरह से जंगल पर निर्भर है. इस जनजाति को दूसरे लोगों या यूं कहें कि इंसानों से मिले हुए 55,000 साल हो गए है.

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026