DU से की पढ़ाई, महंगी गाड़ियों की लगती है लाइन, चाय बनाने का गजब का जुनून

एक ऐसे युवक की कहानी जिससे पढ़कर आप ये सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि, क्या सच में चाय (Chai) बनाने से लगती है लंबी गाड़ियों (Expensive Cars) की कतार. तो आइए जानते हैं इस अजब-गजब (Ajab-Gajab) कहानी के बारे में.

Published by DARSHNA DEEP

Success Story of Ankit: झारखंड के रहने वाले अंकित की कहानी जिस किसी ने भी सुनी वो हैरान रह गया. वो कहते हैं न हिम्मत करने वालों की कभी हार नहीं होती है. अंकित के ऊपर भी यह कहावत एक दम सूट करती है. 

अंकित की अजब-गजब कहानी

दिल्ली यूनिवर्सिटी और सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद, अंकित ने रांची में ‘द लोकल चाय’ नाम से अपना चाय का व्यवसाय शुरू किया, शुरुआती दौरे में लोगों ने उन्हें खूब ताने मारे लेकिन उन्होंने सभी की बातों पर न ध्यान देते हुए अपने चाय के व्यवसाय पर मन लगाकर जमकर काम किया. अंकित अच्छी तरह से जानते थे की उन्हें अपनी जीवन में क्या करना है. उन्होंने चाय बनाने की कला अपनी मां से ही सीखा था.

अंकित ने खुद से बनाया अपना सीक्रेट मसाला

अंकित की चाय की खासियत उनका खुद का बनाया हुआ सीक्रेट मसाला है. वह विशेष दुकानों और मंडियों से खड़े मसाले खरीदते हैं, जिन्हें हाथ से मसलने पर भी तेल निकल आता है. इन मसालों को वह घर पर तैयार करके अपनी चाय में डालते हैं, जिससे चाय में स्वादिष्ट स्वाद आता है. 

अंकित ने  रांची में खोले तीन आउटलेट

उन्होंने रांची में तीन आउटलेट खोले हैं और उनका व्यवसाय इतना सफल हो गया है कि आज उनकी मासिक कमाई लाखों में है. लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उनकी दुकान पर BMW और फॉर्च्यूनर जैसी कई महंगी गाड़ियों में आने वाले ग्राहक बडे़ ही शौक के साथ उनके चाय का स्वाद चखते हैं. 

10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक मिलती है चाय

उन्होंने अपनी चाय की कीमत बड़े ही बेहतरीन तरीके से रखी है. ताकि हर कोई उनकी चाय का आनंद ले सके. उनकी दुकान पर 10 रुपये की चाय भी मिलती है, जिसे रिक्शा चालक भी आसानी से पी सकते हैं. और 50 रुपये तक की चाय भी उपलब्ध है.

अंकित ने अपने चाय का सपना किया पूरा

उन्होंने लोकल 18 को बताते हुए कहा कि चाय के व्यवसाय के जरिए उन्होंने 6 लोगों को रोजगार भी दिया है. उन्होंने अपनी कहानी से यह साबित कर दिया है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है. जिस काम में आपको मन लगता है वहीं काम ही करना चाहिए. आज हर किसी को उनकी कहानी से प्रेरणा जरूर लेना चाहिए. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026