MP News: पीएम आवास योजना से वंचित ग्रामीणों का हंगामा, जिला पंचायत गेट पर धरना

MP News: पीएम आवास योजना से वंचित ग्रामीणों का हंगामा, जिला पंचायत गेट पर धरना , 6 साल से नहीं मिला एक भी लाभ।

Published by Swarnim Suprakash

रतलाम, मध्यप्रदेश से हुसैन खान की रिपोर्ट
MP News: रतलाम जिला पंचायत रतलाम के मुख्य द्वार पर मंगलवार को ग्राम घटला सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 6 सालों से ग्राम घटला के किसी भी हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। ग्रामीण महिलाएँ और पुरुष जिला पंचायत के गेट पर जमीन पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और गेट को बंद कर दिया।

एडिशनल सीईओ निर्देशक शर्मा और ग्रामीणों के बीच में तीखी बहस

इस दौरान जिला पंचायत के एडिशनल सीईओ निर्देशक शर्मा और ग्रामीणों के बीच पुलिस की मौजूदगी में तीखी बहस हो गई। ग्रामीणों ने मांग की कि उन्हें तुरंत पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार शिकायत और आवेदन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते अब मजबूरी में उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

HC ने NHAI को दिया बड़ा झटका, केरल हाईकोर्ट के आदेश को बदलने से किया इंकार… कहा – खस्ता हाल रोड के लिए टोल क्यों…

एडिशनल सीईओ निर्देशक शर्मा ने ग्रामीणों से कहा कि यह तरीका गलत है, आप गेट बंद करके शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे हो। सरकार की ओर से ग्राम घटला सहित जिले के 6 गांवों के नाम तकनीकी दिक्कत के कारण सूची से हट गए थे। अब सुधार की प्रक्रिया चल रही है, पहले ही 274 नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं और बाकी भी जल्द जुड़ जाएंगे।

Related Post

6 साल से नहीं मिला एक भी लाभ

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे 6 साल से लगातार परेशान हैं और अब आश्वासन नहीं, लाभ चाहिए। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर समझाइश दी और गेट खुलवाया गया। इसके बाद ज्ञापन सौंपने के दौरान भी ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली, लेकिन ज्ञापन ले लिया गया।

प्रशासन का कहना है कि जिले के 6 गांवों में तकनीकी खराबी की वजह से पीएम आवास योजना का लाभ हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाया था, जिसे अब जल्द ठीक कर दिया जाएगा।

रेखा गुप्ता को छोड़िए…Arvind Kejriwal पर एक दो नहीं 10 बार हो चुका है हमला, दिल्ली के सीएम पर हमले की घटना के बारे में…

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

West Bengal Election: 182 सीटों पर किस्मत आजमाएगा ओवैसी-कबीर गठबंधन, बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल!

West Bengal Assembly Election: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बात की घोषणा की है…

March 23, 2026

Lakshmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी के दिन कर लें इस मंत्र का जाप, घर में कभी नहीं होगी इस चीज की कमी

Lakshmi Panchami 2026: आज 23 मार्च को लक्ष्मी पंचमी है. आज के दिन लोग अपना…

March 23, 2026

Pakistan Spy: आतंकवादी नहीं बन सकते वो जिन्हे नहीं आता ये काम? खुद जैश-ए-मोहम्मद ने दिया जिहादियों को फरमान

Pakistani Terrorist: पाकिस्तान न पहले कभी अपने नापाक इरादों से बाज आया है और न…

March 23, 2026