Indore Murder Case: प्रेमी बना दरिंदा, एमबीए छात्रा की हत्या के बाद शव से करता रहा हैवानियत; फिर ऐसे खुला पुलिस के सामने राज़

Indore Crime News: मामले का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि हत्या के बाद भी आरोपी ने शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद उसने शराब पी और फिर भी उसकी उत्तेजना कम नहीं हुई.

Published by Shubahm Srivastava

Indore Murder And Rape Case: इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या और उसके बाद शव के साथ की गई दरिंदगी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया. इस मामले में पुलिस ने छात्रा के क्लासमेट और प्रेमी पीयूष को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल करते हुए हत्या की वजहों और वारदात के बाद की गई घिनौनी हरकतों के बारे में जानकारी दी है.

पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही कॉलेज में एमबीए के दूसरे सेमेस्टर में पढ़ते थे. करीब एक साल से दोनों रिलेशनशिप में थे और उनके परिवारों को भी इस संबंध की जानकारी थी. डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि 10 फरवरी को दोनों आरोपी के किराये के कमरे में मिले थे. वहां उनके बीच पहले शारीरिक संबंध बने, लेकिन इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

इस वजह से की लड़की की हत्या

जांच में सामने आया कि आरोपी को शक था कि लड़की अन्य लड़कों से भी बात करती है. उसने पूछताछ में बताया कि एक ऐप के माध्यम से लड़की कुछ और लोगों से संपर्क में थी, जो उसे पसंद नहीं था. लड़की अपने स्वतंत्र विचारों पर कायम थी और उसने साफ कहा था कि वह अपनी मर्जी से दोस्तों से बात करेगी. यही बात आरोपी को नागवार गुजरती थी. दूसरी ओर, लड़की के परिवार की तरफ से शादी का दबाव भी था, जिससे आरोपी मानसिक तनाव में था. इन दोनों कारणों से उस दिन झगड़ा बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद कई बार किया शव के साथ दुष्कर्म

मामले का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि हत्या के बाद भी आरोपी ने शव के साथ कई बार दुष्कर्म किया. पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद उसने शराब पी और फिर भी उसकी उत्तेजना कम नहीं हुई. पूछताछ में उसने बताया कि उसने परफॉर्मेंस इनहैंसिंग दवाएं जरूरत से ज्यादा मात्रा में ली थीं. इसी कारण उसकी उत्तेजना नियंत्रित नहीं हो पा रही थी और उसने शव के साथ भी दुर्व्यवहार किया. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.

बदबू आने के बाद पुलिस को दी गई सूचना

घटना के बाद आरोपी कमरे को बंद कर मुंबई भाग गया. उधर, छात्रा 10 फरवरी को घर से यह कहकर निकली थी कि वह आधार कार्ड अपडेट कराने जा रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी. तीन दिन बाद कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर छात्रा का नग्न शव मिला, जिस पर चाकू से कई वार के निशान भी थे. इससे स्पष्ट हुआ कि हत्या के दौरान अत्यधिक हिंसा की गई थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ जारी है और डिजिटल साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड व अन्य तकनीकी जानकारियों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला शक, असुरक्षा और मानसिक असंतुलन से उपजे क्रूर अपराध का उदाहरण है. आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

Shubahm Srivastava

Recent Posts

जन्मदिन से 6 दिन पहले मौत! पति से बहस के बाद उठाया खौफनाक कदम? इंडस्ट्री में शोक की लहर

South TV Actress Suicide: सुभाषिनी अपने पति के साथ बेंगलुरु में रहती थीं, लेकिन शूटिंग…

April 6, 2026

Bikaneri Bhujia : जंग से स्वाद पर संकट… बीकानेरी भुजिया का स्टॉक ब्लॉक, 30 की बजाय 60 दिन में पहुंच रहा माल

Bikaneri Bhujia stock blocked : अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज संकट का असर अब बीकानेर के…

April 6, 2026

Pakistan Kapoor property:  सरहद पार कपूर खानदान की प्रॉपर्टी जर्जर, पेशावर में पुश्तैनी हवेली पर मंडराया संकट

Pakistan Kapoor family property:  पेशावर में स्थित राज कपूर की पुश्तैनी हवेली का एक हिस्सा…

April 6, 2026

Who is Preetika IIT Baba wife: कौन हैं प्रीतिका? IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी का पूरा सच

IIT Baba Abhay Singh wife: प्रीतिका, जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग की…

April 6, 2026

Majid Khademi Death: मजीद खादमी कौन थे? ईरान के सुरक्षा ढांचे के स्तंभ और मास्टरमाइंड, जानिए पूरी प्रोफाइल

Majid Khademi Death: तेहरान में हुए हवाई हमलों के बीच आईआरजीसी  के खुफिया प्रमुख माजिद…

April 6, 2026