किस विटामिन की कमी से सर्दियों में लगती है ज्यादा ठंड? जानिए शरीर को कैसे रखें गर्म

Vitamin Deficiency: सर्दियों के मौसम में ठंड लगना एक नॉर्मल बात है. लेकिन कुछ लोगों को ये ठंड हद से ज्यादा लगती है. क्या आप जानते हैं कि इसकी वजह शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है.

Published by Shivi Bajpai

Which Vitamin Deficiency Make You Feel Extremely Cold: सर्दियों के मौसम में ठंड लगना नॉर्मल बात होती है. ठंडी हवाएं और गिरा हुए तापमान की वजह से सर्दी तो लगती ही है. लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लोग हल्की ठंड पड़ने पर भी कांपने लगते हैं. तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये किसी विटामिन की कमी हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार हद से ज्यादा ठंड महसूस होना विटामिन और मिनरल्स की कमी से जुड़ा हो सकता है. आइए जानते हैं कौन-कौन से विटामिन जिम्मेदार हैं ज्यादा ठंड लगने के पीछे.

किस विटामिन की कमी से ज्यादा ठंड लगती है? (Deficiency of which vitamin causes increases cold sensation)

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency)

हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर भी हमें ठंड ज्यादा लग सकती है. दरअसल विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. शरीर में हीट जनरेट होने से कमी हो जाती है.

क्या खाएं

दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली, चिकन खा सकते हैं वहीं जो लोग वेजिटेरियन हैं वो मूंग दाल और कई हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं.

विटामिन D की कमी

विटामिन D सिर्फ हमारी हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि बॉडी के टेंपरेचर को नियंत्रित करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है.

Related Post

क्या खाएं

धूप में रोज 15-30 मिनट पर बैठें. इसके साथ ही अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध, मशरूम, मछली (सैल्मन, सार्डिन) और विटामिन डी से भरपूर चीजों का सेवन करें.

Kolhapuri Chappal: अब विदेशी हुईं कोल्हापुरी चप्पलें, 84000 रुपये में मिलेंगी एक, दुनिया के इस मशहूर ब्रांड ने किया MOU

विटामिन C और E की कमी

शरीर में विटामिन C एनर्जी और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसकी कमी से सर्दी-जुकाम होने की संभावना बढ़ सकती है. वहीं विटामिन E हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बैलेंस रखने में मदद कर सकता है.

क्या खाएं

विटामिन C के लिए नींबू, संतरा, आंवला, विटामिन E के लिए बादाम, अखरोट, सूरजमुखी के बीज का सेवन करें.

आयरन की कमी

आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई घट सकती है.

क्या खाएं

आयरन की कमी दूर करने के लिए पालक, चना, गुड़, खजूर, राजमा का सेवन करना चाहिए.

आखिर क्या है Sleep Divorce? क्यों कपल्स नहीं सो रहे एक बेड पर, यहां जाने इस ट्रेंड से जुड़ी हर एक डिटेल

Shivi Bajpai
Published by Shivi Bajpai

Recent Posts

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल में कब होगी मतगणना और कब आएंगे नतीजे, यहां जानें सबकुछ

West Bengal Election Date 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो…

March 15, 2026

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Kerala Election 2026 Date Announce : केरल में मतदान की तारीख 9 अप्रैल है, जबकि…

March 15, 2026

RRB NTPC Age Limit 2026: यहां पर समझें आयु सीमा, एलिजिबिलिटी से लेकर चयन प्रक्रिया तक सारी डिटेल्स

RRB NTPC Exam: आरआरबी NTPC परीक्षा में विभिन्न पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की…

March 15, 2026