Impulse buying क्या होता है?‌ जानें इससे कैसे बचा जाए

Shopping: शॉपिंग का नाम लेते ही महिलाओं के चेहरे पर खुशी आ जाती है। पर कई बार वो बिना किसी प्लान के भी खरीदारी कर लेती हैं भले ही उन्हें उस चीज की कोई जरूरत न हो। तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस तरह की शॉपिंग को क्या कहते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है?

Published by Shivi Bajpai

Impulse Buying: अधिकतर महिलाओं को शॉपिंग करने का काफी शौक होता है। वो कई बार बाजार जाकर खरीदारी करना पसंद करती हैं तो कभी-कभी ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं। महिलाओं के कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर चीज में वैरायटी भी होती है. जिसकी वजह से उनका शॉपिंग करने का मन और भी ज्यादा करता है.

कभी कपड़े खरीदने तो कभी अपनी मनपसंदीदा लिपस्टिक लेने तक की पूरी प्लानिंग कर लेती हैं। पर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि वो ऐसी चीजें भी खरीद लेती हैं जिनकी शायद उनको जरूरत भी न हो।

इंपल्स बाइंग (Impluse Buying) क्या होती है?

इंपल्स बाइंग (Impluse Buying) का मतलब है कि जब कोई व्यक्ति बिना किसी प्लान के शॉपिंग करता है और बस उसे जो चीज अट्रेक्टिव लगती है उसके आधार पर उसे खरीद लेता है। ये कोई भी चीज हो सकती है जैसे चॉकलेट, कपड़े, एक्सेसरीज. इस तरह से चीजें खरीदने से आप कई बार वो सामान खरीद लेते हैं जिसकी शायद आपको बिल्कुल भी जरूरत न हो।

इंपल्स बाइंग (Impluse Buying) के क्या कारण हैं?

इंपल्स बाइंग का सबसे बड़ा कारण है कि आप अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनते हैं। आपको जो चीज आकर्षक लगती है आप उस हिसाब से उसे खरीद लेते हैं। सोशल मीडिया में कई क्रिएटर्स का कंटेंट देखने के बाद आप उन चीजों को भी खरीद लेते हैं जिनकी आपको कोई जरूरत नहीं होती है। आप एडवर्टीस्मेंट को देखकर चीजों को खरीद लते हैं और बाद में एहसास करते हैं कि इस सामान का कोई यूज नहीं है.

Related Post

इंपल्स बाइंग से बचने के लिए क्या करें?

शॉपिंग करने से पहले सोच-विचार करें:

इंपल्स बाइंग से बचने के लिए पहले आप सोचे कि आपको किन चीजों की जरूरत है और कौन-सी आपको शौक के लिए चाहिए। ऐसा करने से आप अपनी नीड्स और वॉन्ट्स में फर्क करना सीख पाएंगे और इंपल्स बाइंग करने से बच सकते हैं।

पहले बनाएं लिस्ट:

आप किसी स्टोर पर जाने या ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले उन चीजों की लिस्ट बना लें जिनकी आपको सच में जरूरत है। इससे आपको पता चल जाएगा कि किन चीजों पर आपको पैसा लगाना है किन पर नहीं। 

बजट तैयार करने से मिलेगी मदद:

आप एक बजट तैयार करें जिसमें ये लिखें कि आपके पास फिलहाल कितना पैसा है और आप कितने पैसे खर्च कर सकते हैं. अगर आप एक बजट बना लेते हैं तो इससे आपको मदद मिलेगी कि आपको इतने ही रुपए में शॉपिंग करनी है जिसकी वजह से आप इंपल्स बाइंग से बच सकते हैं. 

कैस का करें यूज:

आप जब भी शॉपिंग करें तो इस बात का ध्यान रखें कि क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट करने की जगह आप कैस का इस्तेमाल करें। इससे आपको पता रहेगा कि आपने कितने रूपए खर्च किए हैं और बजट का अंदाजा लगाना भी आसान हो जाएगा।

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में क्यों किया जाता है त्रिपिंडी श्राद्ध है? यहां जाने किस लिए किया जाता है और क्या है महत्व

Shivi Bajpai

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026