रात में मुंह में रखिए बस एक लौंग, सुबह होगा ऐसा कमाल कि यकीन नहीं करेंगे!

क्या आप जानते हैं, रात में मुंह में बस एक लौंग रखकर सोना आपकी सेहत के लिए चमत्कार कर सकता है? ये छोटा सा मसाला नींद से लेकर सांसों की बदबू और पाचन तक सब ठीक कर देता है. यकीन नहीं होता? खुद जानिए इसके हैरान कर देने वाले फायदे!

Published by Anuradha Kashyap

लौंग सिर्फ मसालों की रानी नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि के रूप में भी माना गया है, छोटे आकार की यह चीज़ अपने भीतर बड़े-बड़े फायदे छिपाए रखती है खासकर अगर आप इसे रात में मुंह में दबाकर सोते हैं, तो इसका असर सुबह तक शरीर और सेहत दोनों पर दिखाई देता है. लौंग में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं.

मुंह की बदबू और बैक्टीरिया से मिले राहत

अगर आपको अक्सर मुंह से बदबू आने की समस्या रहती है, तो रात में सोने से पहले एक लौंग मुंह में रख लें. लौंग में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सांसों को ताज़ा बनाते हैं, इसके अलावा, यह दांतों की सफाई में भी मदद करती है. सुबह उठने पर आपको मुंह में एक तरह की ताजगी महसूस होगी.

यह भी पढ़े: https://www.inkhabar.com/lifestyle/dark-patches-around-lips-making-you-look-dull-know-the-real-reason-and-cure-99156/

सर्दी-जुकाम और खांसी से करे बचाव

लौंग का स्वाद भले ही थोड़ा तीखा हो, लेकिन यह सर्दी-जुकाम का बेहतरीन इलाज है, रात में इसे मुंह में दबाकर सोने से गले में जमा बलगम ढीला होता है और खांसी में आराम मिलता है. लौंग की गर्म तासीर शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाती है, अगर आपको अक्सर गले में खराश या सर्दी रहती है, तो यह घरेलू नुस्खा बहुत असरदार है.

Related Post

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

रात में लौंग मुंह में रखने से सिर्फ सांसों की बदबू नहीं जाती, बल्कि यह पाचन प्रणाली को भी मजबूत बनाती है. लौंग में मौजूद यूजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व पेट की गैस, अपच और एसिडिटी जैसी दिक्कतों को दूर करता है. इसका रस धीरे-धीरे शरीर में जाकर पाचन रसों को सक्रिय करता है, जिससे खाना बेहतर तरीके से पचता है.

तनाव घटाने और नींद सुधारने में मददगार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगीhttps://www.inkhabar.com/lifestyle/from-skin-to-home-cleaning-5-magical-benefits-of-lemon-peels-99139/ में नींद पूरी न होना या तनाव बढ़ना आम बात है, लौंग की खुशबू दिमाग को शांत करती है और नसों को रिलैक्स करती है. जब आप इसे रात में मुंह में रखते हैं, तो इसकी प्राकृतिक सुगंध शरीर को सुकून देती है और नींद गहरी आती है यह चिंता और थकान को कम करती है.

यह भी पढ़े: 

Anuradha Kashyap
Published by Anuradha Kashyap

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026