क्या पार्टनर के साथ मैच नहीं हो रहीं इच्छाएं और जरूरतें, सेक्सुअल मिसमैच करा सकता है तलाक! जानें प्यार बढ़ाने के तरीके

What is Sexual Mismatch: क्या आप पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाते समय खुश और संतुष्टि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं? क्या सेक्सुअल लाइफ अच्छी नहीं होने की वजह से पार्टनर के साथ रिश्ता कमजोर हो रहा है? तो इसके पीछे सेक्सुअल मिसमैच वजह हो सकती है.

Published by Prachi Tandon

Tips to improve sexual mismatch: पार्टनर के साथ रिश्ते में प्यार,समझ और विश्वास जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है शारीरिक और इमोशनल कनेक्शन. लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि पति और पत्नी की सेक्सुअल इच्छाएं और जरूरतें मेल नहीं खाती हैं, जिसकी वजह से छोटी समस्याएं भी बड़ी लगने लगती हैं. इसी सिचुएशन को सेक्सुअल मिसमैच कहा जाता है. यह सेक्सुअल मिसमैच पार्टनर के साथ लंबे समय तक रह जाए तो कई बार रिश्तों के टूटने और तलाक की वजह बन सकता है. 

क्यों होता है सेक्सुअल मिसमैच?

पार्टनर के साथ सेक्सुअल मिसमैच होना एक आम समस्या है. इसके पीछे उम्र में गैप से लेकर प्रोफेशनल लाइफ अलग होने जैसे कई कारण हो सकते हैं. 

डिजायर का अंतर: कई बार उम्र, काम और लाइफस्टाइल की वजह से यौन संबंधों को लेकर पार्टनर की इच्छाएं अलग हो सकती हैं. बाहरी चीजों के अलावा कई बार मानसिक और शारीरिक समस्याओं की वजह से भी सेक्सुअल डिजायर में अंतर आ जाता है. 

हार्मोन्स: ऐसा कई रिसर्च में साबित हुआ है कि उम्र बढ़ने और मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम होने लगती है. वहीं, पुरुषों में भी बढ़ती उम्र के साथ स्टेमिना और पावर कम होने लगती है. 

तनाव: कई बार ऑफिस और काम के प्रेशनर में भी सेक्सुअल डिजायर और लिबिडो कम होने लगता है, जिसकी वजह से पार्टनर के साथ मिसमैच हो सकता है. 

कैसे दूर कर सकते हैं सेक्सुअल मिसमैच?

खुलकर बात करें

Related Post

रिश्तों की खटास और सेक्सुअल मिसमैच को दूर करने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बात करना ही सबसे बेहतरीन उपाय है. इस दौरान पार्टनर से जरूरतों और इच्छाओं के बारे में ईमानदारी से बात करें. 

हेल्दी लाइफस्टाइल

सेक्सुअल लाइफ को हेल्दी रखने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में सुधार लाएं. डेली एक्सरसाइज, बैलेंस्ड डाइट और पर्याप्त नींद से सेक्स लाइफ को बेहतर बनाया जा सकता है. 

काउंसलिंग लें

अगर रिश्ता ठीक करने के लिए किसी तीसरे या प्रोफेशनल की मदद लेनी पड़े, तो यह भी करने से हिचकना नहीं चाहिए. आप चाहें तो सेक्स थेरेपिस्ट की मदद भी ले सकते हैं.

रोमांस को समय दें

सिर्फ इंटरकोर्स ही रिश्ते को नहीं बचाता है. इससे पहले रोमांस और फोरप्ले भी सेक्सुअल मिसमैच की समस्या को दूर कर सकता है. 

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Prachi Tandon

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026