Sex Survey: ज्यादातर भारतीयों को नहीं पता कहां होता है जी-स्पॉट, सेक्सुअल प्लेजर के लिए है खास!

एक सेक्स सर्वे में सामने आया है कि ज्यादातर भारतीय लोगों को जी-स्पॉट के बारे में पता ही नहीं है. जी स्पॉट क्या होता है से लेकर कहां होता है इसे लेकर उनकी जानकारी न के बराबर है.

Published by Team InKhabar

Sex Survey on G-Spot: भारत भले ही विज्ञान के मामले में चांद पर पहुंच गया है और अंतरिक्ष में खोज कर रहा है. लेकिन, आज भी यहां सेक्स पर बात करना एक टैबू माना जाता है. ऐसे में यौन शिक्षा यानी सेक्सुअल एकुकेशन की कमी की वजह से लोगों को अपने शरीर के बारे में सही जानकारी ही नहीं होती है. पुरुषों के सेक्सुअल प्लेजर पर फिर भी पिछले कुछ सालों में बातें होने लगी हैं, लेकिन आज भी महिलाओं के यौन सुख पर बात करना मुश्किल ही है. यही वजह है कि ज्यादातर भारतीयों को सेक्सुअल प्लेजर से जुड़ी जरूरी चीज जी-स्पॉट के बारे में पता ही नहीं है.

ज्यादातर को नहीं पता क्या है जी-स्पॉट?

इंडिया टुडे मैग्जीन के एक पुराने सर्वे में सामने आया था कि भारत की ज्यादातर आबादी फीमेल पार्टनर के जी-स्पॉट से अंजान है. सर्वे के मुताबिक, सिर्फ 53 परसेंट पुरुषों को पता था कि उनकी पार्टनर का जी-स्पॉट कहां है. इसके अलावा बाकी लोग इससे पूरी तरह से अंजान थे. 

क्या और कहां होता है जी-स्पॉट?

कई रिसर्च में ऐसा माना गया है कि जी स्पॉट यानी Grafenberg Spot को वजाइनल आर्गेज्म का एक जरिया माना गया है. कहा जाता है कि अगर पार्टनर यौन संबंध बनाने के दौरान जी-स्पॉट ढूंढ लेता है तो इससे महिलाएं आसानी से ऑर्गेज्म तक पहुंच पाती है. हालांकि, कई लोग इसे काल्पनिक भी मानते हैं. लेकिन, विज्ञान की नजर में यह काल्पनिक नहीं है. द जर्नल ऑफ सेक्सुअल मेडिसिन की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, जी-स्पॉट महिलाओं को आर्गेज्म तक पहुंचने में मदद करता है.

Related Post

कहां होता है जी-स्पॉट?

वजाइना के ऊपरी वॉल के पीछे के हिस्से को जी-स्पॉट कहा जाता है. जब इसे उत्तेजित किया जाता है तो इसका साइज बड़ा हो जाता है और ऑर्गेज्म में आसानी होती है. हालांकि, ज्यादातर लोगों के लिए जी-स्पॉट ढूंढना मुश्किल हो जाता है और उन्हें यौन संबंध में आर्गेज्म तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

महिलाओं को भी नहीं पता कहां होता है जी-स्पॉट?

कमाल की बात यह है कि महिलाओं को खुद नहीं पता होता है कि उनका जी-स्पॉट कहां है. कई महिलाएं तो आज भी नहीं जानती हैं कि शरीर में कोई ऐसा हिस्सा भी होता है जो उन्हें आर्गेज्म दिलाने में मदद कर सकता है. ऐसे में यौन संबंध में जी-स्पॉट की क्या भूमिका है और कैसे इसे उत्तेजित किया जाता है, इसकी जानकारी होना तो दूर की बात है. 

Disclaimer : प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Team InKhabar
Published by Team InKhabar

Recent Posts

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026