पेट्रोल-ड्रीजल भरवाते समय नजर हटी और दुर्घटना घटी, इसलिए आज ही जान लें यह जरूरी बातें

Petrol-Diesel Bharane Ka Sahi Tareeka: पेट्रोल-डीजल भरवाते समय आज भी हम लोग पूरी तरह से जांच नहीं कर पाते और धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. इसीलिए बहुत जरूरी है सही नियमों को जानना और पहचानना, जानते हैं पेट्रोल पंप के कर्मचारी से आखिर कैसे फ्यूल भरवाते समय किन चीजों पर कड़ी नजर रखें.

Published by Tavishi Kalra

Petrol-Diesel Bharane Ka Sahi Tareeka:  पेट्रोल-डीजल भरवाते समय चोरी-चकारी से बचने के लिए लोग 510, 560, 210, 1550 रुपये का फ्यूल डलवाते हैं. लोगों का मानना था कि 200, 500 या 1000 रुपये का फ्यूल डलवाते समय “कट” लग जाता है, जिसकी वजह से टैंक में कम फ्यूल आता है.

कहा जाता था कि इस तरह फ्यूल डलवाने से पेट्रोल पंप वाले फ्रॉड नहीं कर पाएंगे. लेकिन अब पेट्रोल पंप कर्मचारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेल सही भरा है या नहीं, इसे चेक करने के दो सही तरीके बता रहा है.

0.00 देखने के बाद यह जरूर चेक करें

पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी ने साफ शब्दों में कहा कि सिर्फ 0.00 देख लेना काफी नहीं है. अगर आप सिर्फ 0 देखकर फ्यूल डलवा रहे हैं, तो यह बड़ी गलती है, क्योंकि असली खेल उसके बाद शुरू होता है. फ्यूल भरवाते समय दो चीजों को जरूर चेक करें-

1. 0 के बाद आने वाला पहला नंबर (Jump Check)

मीटर जैसे ही 0 से शुरू हो,
तो अगला नंबर 5 से कम होना चाहिए- यानी 0 के बाद 1, 2, 3 या 4.

कई बार मीटर 0 से सीधे 10 या 15 पर पहुंच जाता है, और यह संकेत है कि मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है.

2. फ्यूल की डेंसिटी चेक करें (Quality Check)

डेंसिटी देखने से पता चलता है कि फ्यूल शुद्ध है या उसमें मिलावट की गई है.

डेंसिटी को इस प्रकार होना चाहिए-

पेट्रोल: 720–775 kg/m³

डीजल: 820–860 kg/m³

अगर डेंसिटी इस रेंज से बाहर है, तो फ्यूल में मिलावट होने की संभावना बहुत अधिक है.

कर्मचारी ने यह भी बताया कि 110, 210, 310 रुपये जैसे अमाउंट का कोई फर्क नहीं पड़ता. 110, 210, 310 जैसे अमाउंट में फ्यूल डलवाने से कोई फायदा या सुरक्षा नहीं मिलती.

इसीलिए इस बात का खास ख्याल रखें और 0 के बाद मीटर का पहला नंबर 5 से कम होना चाहिए.

इन्हें चेक करके आप पेट्रोल-डीजल में होने वाली चोरी और मिलावट से बच सकते हैं.

Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. Inkhabar इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Tavishi Kalra

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026